मध्यप्रदेश

11 thousand saplings will be planted on Independence Day | स्वतंत्रता दिवस पर 11 हजार लगाए जाएंगे पौधे: मेयर ने कहा- जनता के जुड़ाव से बनाएंगे शहर को हरा-भरा – Satna News


एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत सतना शहर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से शहर में एक दिन में 11 हजार पौधों का रोपे जाएंगे। इस वृहद पौधरोपण अभियान में 11 हजार लोगों को सहभागी बनाया जाएगा।नगर पालिका निगम सतना के महापौर योगेश ताम्रकार ने इस अभियान क

.

इस अभियान को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से 28 जुलाई को सुबह 11.30 बजे टाउन हाल में एक बैठक का आयोजन भी किया गया है। इस बैठक में सतना नगर के समस्त प्रबुद्ध और आम नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।

महापौर योगेश ताम्रकार ने बताया कि सतना को हरा भरा बनाने के लिए आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर में एक साथ 11 हजार लोग 11 हजार पौधे रोपेंगे। इन पौधों को लगाने के साथ-साथ इनके संरक्षण-संवर्धन की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।

प्रयास होगा कि अभियान के साथ लोगों का सीधा जुड़ाव हो इसके लिए लोगों से खुद पौधे लगवाए जाएंगे। उनकी देखरेख, पालन-पोषण की जिम्मेदारी उन्हें दी जाएगी। महापौर ने सभी से शहर को हरा-भरा बनाने के लिए एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की है।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!