The young man shot his girlfriend in love | युवक ने प्रेमिका के प्यार में मारी गोली: उधर प्रेमिका की डोली उठी, इधर युवक की लाश – Morena News

मुरैना के जौरा में एक युवक ने अपनी छाती में गोली मार कर आत्महत्या कर ली। युवक एक लड़की से प्रेम करता था तथा उससे शादी करना चाहता था। लड़की के घर वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह कर दी। शुक्रवार को उसकी विदाई थी। विदाई वाले दिन ही उसमें अपनी छाती में गोली
.
बता दे कि मृतक, बॉबी धोबी, पुत्र नरेश राजक, उम्र 20 वर्ष, जौरा क्षेत्र के रूनीपुर रोड स्थित बिजली घर के पास रहता था। वह एक लड़की से बेहताशा प्रेम करता था। लड़की की घरवाले अपनी बेटी की शादी उसके साथ करने के लिए तैयार नहीं थे। लड़की के घर वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह कर दी। गुरुवार को उसकी बारात आई थी। शुक्रवार को उसकी विदा हो गई। यह बात लड़के को नागौर गुजरी और उसने भावना के आवेश में आकर अपने घर में कट्टे से अपनी छाती में गोली मार ली। गोली लगने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विलाप करती युवक की मां
भाई मजदूरी करता, पिता रिक्शा चलाता
मृतक बॉबी धोबी के पिता नरेश राजक रिक्शा चलाते हैं। उसका बड़ा भाई रिंकू केरल में मजदूरी करता है। उसकी दो बहने हैं जिनका नाम चीन तथा आरती है। इन सब की परवाह किए बिना उसने अपने जीवन लीला समाप्त कर ली।

अस्पताल में भीड़
Source link