मध्यप्रदेश

Mp Election 2023:नामांकन वापस लेकर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन पर उतरीं रोशनी, टिकट न मिलने से थीं नाराज – Mp Election 2023: Roshni Singh Came Out In Support Of Congress Candidate Tilak Raj


महिला नेता रोशनी सिंह
– फोटो : Amar Ujala Digital



विस्तार


उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के लिए राहत की खबर है। मानपुर से पार्टी से टिकट न मिलने से नाराज होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने वाली आदिवासी महिला नेता रोशनी सिंह ने अपना नामांकन कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वापस ले लिया है।

रोशनी सिंह ने बताया है कि पीसीसी चीफ कमलनाथ से उनकी फोन पर बात हुई है और आगे के लिए आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया है। रोशनी सिंह ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी से नाराज नहीं थीं। अब वे कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए पार्टी का चुनाव प्रचार करेंगी।

बता दें रोशनी सिंह मानपुर जनपद सदस्य हैं और कांग्रेस पार्टी में वर्षों से सक्रिय रहकर संगठन का काम कर रही थीं। मानपुर विधानसभा से टिकट की दावेदार थीं, लेकिन संगठन ने तिलकराज सिंह को अपना प्रत्याशी बना दिया, जिसके कारण रोशनी सिंह नाराज चल रही थीं।

रोशनी सिंह का नामांकन वापस कराने में संगठन के साथ-साथ भारत जोड़ो अभियान ने पहल की थी। पीसीसी चीफ कमलनाथ और प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला से बात के बाद रोशनी नामांकन वापसी के लिए राजी हुई हैं।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!