मध्यप्रदेश

Mp Politics News Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan In Bhopal Pm Modi Kisan Kalyan Yojana – Amar Ujala Hindi News Live – Mp:केंद्रीय मंत्री बनने के बाद ट्रेन से भोपाल आ रहे हैं शिवराज, बोले

[ad_1]

MP: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पदभार ग्रहण के बाद रविवार को भोपाल में प्रथम नगर आगमन हो रहा है। उनके आगमन से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ पूरे मध्यप्रदेश में खुशी की लहर है।

MP Politics News Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan in Bhopal PM Modi Kisan Kalyan Yojana

शिवराज सिंह चौहान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पदभार ग्रहण के बाद रविवार को भोपाल में प्रथम नगर आगमन हो रहा है। इस दौरान उन्होंने ट्रेन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 साल से लगातार किसान कल्याण की योजनाएं चल रही हैं, हमें उन कार्यों को आगे बढ़ाना है। ग्रामीण विकास और कृषि दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। किसान एनडीए सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। मेरे जीवन का लक्ष्य महिलाओं को सशक्त बनाना है।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान के प्रथम नगर आगमन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। भोपाल रेलवे स्टेशन से प्रदेश भाजपा कार्यालय तक 65 से अधिक जगहों पर भव्य स्वागत किया जाएगा, जिसमें पूरे भोपाल, विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित प्रदेश भर से भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।

[ad_2]
Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!