मध्यप्रदेश

Axe attack over land dispute | जमीनी विवाद पर कुल्हाड़ी से हमला: दो युवक और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक होने पर जबलपुर किया रेफर – Katni News


पन्ना जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र के नानचांद गांव में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर चार लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के हमले में दो युवक और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

.

सभी घायलों को कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से एक की हालत अति गंभीर होने पर उसे जबलपुर रेफर कर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि रैपुरा थाना क्षेत्र के नानचांद गांव में जमीनी विवाद को लेकर मोहन लोधी, रत्तु लोधी, नरेश लोधी, रामावतार लोधी ने धारदार कुल्हाड़ी से महेश उर्फ बबलू पिता हरिलाल लोधी, वर्षा, पुत्तु लोधी, सुदामाबाई लोधी, केरा लोधी को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में महेश लोधी की हालत अति गंभीर होने पर उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया है।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!