मध्यप्रदेश

Light rain is expected at some places today, heavy rain is expected after August 19 | आज कुछ स्थानों पर हल्की बरसात के आसार: 19 अगस्त बाद हो सकती है तेज बारिश – Mandsaur News


सावन खत्म होने में दो दिन शेष हैं, लेकिन अब तक जिले की औसत बारिश का 66 फीसदी कोटा ही पूरा हुआ है। शुक्रवार को जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। आज सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। आज भी जिले के एक दो स्थानों पर बिजली की गरज चमक के साथ हल्की बारिश

.

मौसम जानकारों के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर 19 अगस्त से भारी बारिश का दौर शुरू होगा। बंगाल की खाड़ी में सिस्टम एक्टिव होने से 21-22 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है। इसका ज्यादा असर पूर्वी और उत्तरी क्षेत्र में रहेगा। हालांकि, इससे पहले भी प्रदेश में बारिश जारी रहेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि मध्य भारत के कई हिस्सों में अभी बादल है। वहीं, उत्तरी बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्ट था जो और भी प्रभावशाली होकर लो प्रेशर एरिया में बदल गया है। एक अन्य साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है। मानसून ट्रफ मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से से गुजर रही है। इस वजह से प्रदेश में भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। लो प्रेशर एरिया का मूवमेंट उत्तर और दक्षिण हिस्से में ज्यादा रहेगा।

जिले में कहां-कितनी बारिश
जिले में आज सुबह तक ओवरऑल 21.76 इंच औसत बारिश दर्ज की गई है। इधर चंबल नदी पर बने गांधी सागर बांध का जलस्तर 1300.11 फीट पहुंच गया है।

मंदसौर 387 MM
सीतामऊ 539 MM
सुवासरा 661 MM
गरोठ 568 MM
भानपुरा 546 MM
मल्हारगढ़ 393 MM
धुंधडका 505 MM
शामगढ़ 833 MM
संजीत 475 MM
कयामपुर 542 MM
भावगढ़ 632 MM

Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!