मध्यप्रदेश

Bolero collided with a pole, five injured | खंभे से टकराई बोलेरो, पांच घायल: शहर की यातायात थाने के सामने की घटना, बागेश्वर धाम जा रहा था पूरा परिवार – Damoh News

दमोह शहर के यातायात थाने के सामने सिवनी जिले के कहानी गांव से दमोह होते हुए बागेश्वर धाम जा रहा बोलेरो में सवार परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। बोलेरो थाने के सामने लगे एक खंभे से टकरा गई, जिससे वाहन में सवार पांच लोग घायल हो गए।

.

घटना सोमवार रात करीब 11:30 बजे की है। बोलेरो सवार घायल बलराम दुबे ने बताया कि वह सभी लोग एक ही परिवार के हैं। सिवनी जिले के कहानी गांव के रहने वाले हैं। अपने गांव से बागेश्वर धाम जाने के लिए घर से निकले थे।

दमोह शहर में यातायात थाने के सामने अचानक वाहन चालक से बोलेरो बेकाबू हो गई और वाहन सामने लगे खंभे से टकरा गया। देश में परिवार के पांच लोग घायल हुए हैं, उनमें गीता दुबे, संगीता दुबे, विनायक दुबे और खुशबू दुबे शामिल है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!