मध्यप्रदेश

Indore (MP) News Headlines; DAVV Paper Leak Case | Akshay Kanti Bam College | इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें: पेपर लीक में प्रिंसिपल से पूछताछ, लेस्बियन लड़कियों का हंगामा, कांग्रेसियों ने किया ड्रामा – Indore News


.

ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप एक ही जगह पर शहर की दिनभर की बड़ी खबरें रोज शाम 5 बजे पढ़ सकते हैं। इंदौर में कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सब कुछ मिलेगा..।

1. DAVV पेपर लीक- प्रिंसिपल से होगी पूछताछ

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में हुए पेपर लीक मामले में पुलिस 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अब इस मामले में कॉलेज की प्रिंसिपल से पूछताछ करेगी। पूरी खबर पढ़ें

2. जिला अस्पताल में दफनाए गए कछुए के शव को निकाला

2 महीने पहले जिला अस्पताल परिसर में दफनाए गए कछुए को वन विभाग ने खुदाई कर निकाला है। तंत्र क्रिया कर एक कछुए को दफनाने की शिकायत मिली थी। पूरी खबर पढ़ें

3. अक्षय बम के कॉलेज से लीक हुआ था एमबीए का पेपर

DAVV पेपर लीक कांड में पुलिस ने शुक्रवार को 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कर्मचारी और छात्र अक्षय बम के आइडलिक कॉलेज के हैं। पूरी खबर पढ़ें

4. शहर में दोपहर बाद फिर बारिश के आसार

शुक्रवार आधी रात से शुरू हुई बारिश शनिवार सुबह 8 बजे तक अलग-अलग हिस्सों में होती रही। शनिवार दोपहर बाद गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें

5. पीजी कोर्स के रिजल्ट घोषित, 7 महीने से रुका LLM का रिजल्ट भी आया

DAVV ने पीजी कोर्स की परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इसमें एमएससी, एमए और एलएलएम के रिजल्ट शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें

6. ​​​​​​​लेस्बियन लड़कियों ने थाने में किया हंगामा

परदेशीपुरा थाने पर शुक्रवार रात जमकर हंगामा हुआ। इलाके की रहने वाली दो लड़कियां पिछले दिनों लापता हो गई थी। जो वापस लौट आई। पूरी खबर पढ़ें

7. शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

​​​​​​​​​​​​​​गांधी नगर में रहने वाली 29 साल की महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।आरोपी से महिला को एक बच्चा भी है। पूरी खबर पढ़ें

8. भाजपा का गमछा डालकर कांग्रेस ने किया ड्रामा

कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के शपथ ग्रहण के पहले शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री बनाने की मांग की है। इतना ही नहीं कांग्रेसी चाहते हैं कि शंकर लालवानी गृहमंत्री बने। पूरी खबर पढ़ें

9. युवक की मौत, गली में बेहोश पड़ा मिला था

मूसाखेड़ी इलाके में एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। वह गली में अचेत हालत में मिला। अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें

​​​​​​​10. मालवी भाभी की पुलिस को शिकायत

मालवी भाभी के नाम से प्रसिद्ध प्रतीक्षा जैन नय्यर को अयोध्या वासियों के खिलाफ बोलना भारी पड़ा। इंस्टा-फेसबुक पोस्ट में अयोध्या वासियों के बहिष्कार की बात कही थी।पूरी खबर पढ़ें


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!