मध्यप्रदेश

Nautapa Ended Without Rain, Only Clouds Remained On The Last Day, Highest Temperature Was 47 Degrees. – Damoh News


दोपहर के समय कीर्ति स्तंभ पर छाया सन्नाटा

विस्तार


दमोह में रविवार को नौतपा के आखरी दिन बारिश होने की उम्मीद थी, लेकिन बारिश न होने से इस साल नौतपा बिना बरसे ही खत्म हो गया। नौ दिनों तक आसमान से आग बरसती रही। नौतपा के आखरी दिन बादल तो खूब छाए, लेकिन पानी की बूंद भी नहीं गिरी। अधिकतम तापमान भी 42.05 डिग्री रहा।

यदि पिछले पिछले 11 साल का रिकॉर्ड देखा जाए तो केवल पांच साल ही ऐसे रहे जिनमें नौतपा में बारिश हुई हो। इस साल शुरुआत के पांच दिन खूब तपे और 27 मई को अधिकतम तापमान 47 डिग्री पर पहुंच गया था। इससे पहले 47 डिग्री तापमान 2017 में दर्ज किया गया था। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज होना शुरू हो गई। आखिरी दिन 24 घंटे में दो डिग्री की गिरावट दर्ज होने से तपन से कुछ राहत मिली।

रात के तापमान ने तोड़ा रिकार्ड

इस साल नौतपा में 28 मई की रात सबसे गर्म रही। रात का तापमान 33.0 डिग्री पर पहुंच गया था। पिछले 11 साल का भी रिकार्ड टूटा है। 11 साल में नौतपा में रात का तापमान कभी भी 33.0 डिग्री नहीं पहुंचा। 2018 में रात का सबसे अधिक तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिक राजेश खवसे ने बताया कि इस बार नौतपा में बारिश नहीं हुई है। आने वाले दो-तीन दिन भी बारिश के आसार बनते नहीं दिख रहे हैं। तापमान में भी कुछ गिरावट आ सकती है।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!