मध्यप्रदेश

On the first day of Nautapa in Raisen, the day temperature crossed 43 degrees, people remained confined in houses and the roads were empty, the temperature will increase further | नौतपा के पहले ही दिन तापमान 43 डिग्री पार: सड़कें सूनी, घरों में कैद रहे लोग, अभी और बढ़ेगा तापमान – Raisen News

रायसेन में नौतपा के पहले दिन ही दिन का तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया। भीषण गर्मी के चलते शहर की सड़कें सूनी रहीं। लोग घरों में कैद हो गए और गर्मी से निजात पाने के लिए तरह-तरह के जतन करते रहे। शनिवार सुबह 11:30 बजे ही दिन का तापमान 39 डिग्री पर पह

.

इस सीजन में दूसरी बार शनिवार को दिन का तापमान 43 डिग्री पर पहुंचा है। जबकि बीते तीन दिन से दिन का तापमान 42 तो रात 30 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। दिन और रात दोनों ही ताप रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में दिन का तापमान 44 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

शहर की सड़कें सूनी घरों में कैद रहे लोग
नौतपा के पहले दिन ही तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच जाने से लोग दिन भर गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे स्थान और पेड़ों की छांव के नीचे आराम करते नजर आए।

जबकि कई लोग तो घरों से ही नहीं निकले दिन के समय सड़कें सूनी रही और बाजार से भी रौनक गायब रही। लोग गर्मी से निजात अपने घरों में कूलर पंखे एक का सहारा लेते रहे। जबकि जो लोग घरों से बाहर निकले थे। वह भी अपने आप को गर्मी से राहत पाने गन्ने का जूस और ठंडा पानी पीते रहे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को इस तेज गर्मी से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!