A young man committed suicide in Gwalior | ग्वालियर में युवक ने किया सुसाइड: परिवार से अलग रह रहा था, प्रेमिका की शादी से डिप्रेशन में था – Gwalior News

ग्वालियर में बुधवार रात एक युवक का शव उसके ही किराए के कमरे पर पड़ा मिला है। मृतक की नाक से खून बह रहा था। युवक ने जहरीला पदार्थ खाया है। इससे पहले भी वह एक बार खुदकुशी का प्रयास कर चुका है।
.
पता लगा है कि उसकी प्रेमिका की शादी कुछ समय पहले हुई है। उसके बाद से वह डिप्रेशन में था। घटना बारह बीघा माधौगंज में बुधवार रात की है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस में रखवा दिया है।
शहर के माधौगंज थाना स्थित बारह बीघा इलाके में 32 वर्षीय रोनू शर्मा किराए पर रहता है। रोनू अपने पिता से अलग रहता है। उसके पिता ने दूसरी शादी की है। जिस कारण वह अलग रह रहा था। बुधवार सुबह से उसे किसी ने नहीं देखा था। जब शाम को भी उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक ने जाकर देखा। अंदर बेड पर रोनू का शव पड़ा हुआ था। उसकी नाक व मुंह से खून निकल रहा था। मकान मालिक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। माधौगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को निगरानी में लिया। प्रारंभिक पड़ताल में पता लगा है कि मृतक रोनू का बड़ा भाई जा बैंगलुरू में रहता है वह उसका पूरा खर्च उठाता था। साथ ही यह भी पता लगा है कि रोनू ने जहरीला पदार्थ खाया है। इससे पहले भी वह एक बार धतूरा खाकर ऐसा प्रयास कर चुका था। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी कमरे पर बेहोश पड़ा मिला, जहर खिलाने का आरोप
ग्वालियर में एक युवक गंभीर हालत में अपने कमरे में पड़ा मिला है। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए भर्ती कराया है। जहां पर उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। घटना इंदरगंज थाना क्षेत्र के शिन्दे की छावनी की है। जैसा पता लगा है कि मुरैना जैन बगिची निवासी शुभम शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा एक फाइनेंस कंपनी में जॉब करता है। मंगलवार रात करीब बारह बजे उनके मकान मालिक जब उसके दरवाजे के सामने से गुजरे तो उन्हें कमरे की बाहर से कुंदी लगी दिखाई दी तो कुंदी खोलकर अंदर पहुंचे। अंदर शुभम बेहोश पड़ा था और उसकी हालत देखकर तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की हालत देखकर तुरंत ही उसे उपचार के लिए भर्ती कराया। सूचना मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। परिजन ने उसके साथी युवती पर जहर खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
Source link