मध्यप्रदेश

Gold became cheaper by Rs 200 in Indore | इंदौर में चना दाल में 50 रुपए का उछाल: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत होने से सोना 200 रुपए टूटा, जानिए अन्य बाजार भाव… – Indore News

चने में दाल मिलर्स की लेवाली बढ़ने और आवक बेहद कम होने के कारण भाव में फिर तेजी देखने को मिली है। मंगलवार को इंदौर में चना कांटा 100 रुपए बढ़कर 6700-6750 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। स्टॉकिस्ट काफी सक्रिय हैं और वो हर भाव में खरीदी करते नजर आ रहे ह

.

इधर, डॉलर की तुलना में रुपया मजबूत होने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में निवेशकों की मुनाफा वसूली की बिकवाली बढ़ने के कारण सोना वायदा टूट गया। कॉमेक्स पर सोना 18 डॉलर टूट कर 24.17 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार करता देखा गया। इसके चलते इंदौर में भी सोना केडबरी नकद में 200 रुपए घटकर 73800 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। वहीं दूसरी ओर चांदी वायदा में निवेशकों और सटोरियों की लेवाली कमजोर रहने से कॉमेक्स पर चांदी वायदा 10 सेंट घटकर 31.66 डॉलर प्रति ओंस रह गया। लेकिन भारतीय बाजारों में चांदी की शॉर्टेज होने के कारण कीमतें मजबूती पर टिकी रही। जानिए मंगलवार को इंदौर में अन्य बाजार में क्या रहे भाव…!

अनाज मंडी

  • चना : मंगलवार को इंदौर में चना कांटा 100 रुपए बढ़कर 6700-6750 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया।
  • चना दाल : मंगलवार को चना दाल में करीब 50 रुपए की और तेजी दर्ज की गई।
  • काबुली चना : काबुली चना करीब 100 रुपए ऊंचा बोला गया।
  • मसूर : मसूर बढ़कर 6150-6200 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गई।
  • मूंग : मूंग में ग्राहकी जैसी होना चाहिए वैसी नहीं है जिससे मूंग में फिलहाल तेजी नजर नहीं आ रही है।
  • डॉलर चना : कंटेनर में डॉलर चना बढ़कर 40/42 12300, 42/44 12000, 44/46 11700, 58/60 10100, 60/62 10000, 62/64 9900 रुपए प्रति क्विंटल बोला गया।
  • दलहन : चना कांटा 6700-6750 विशाल 6450-6500 डंकी चना 5800-6000 मसूर 6150-6200 तुवर महाराष्ट्र सफेद 11600-12000 कर्नाटक 11500-12100 निमाड़ी तुवर 9800-11200 मूंग नया गर्मी 8050-8200 एवरेज 7000-7500 उड़द बेस्ट 9000-9300 मीडियम 7000-8000 हलका उड़द 3000-5000।
  • गेहूू : गेहूं मिल क्वालिटी 2450-2500 मालवराज गेहूं 2450-2550 बेस्ट 2600-2650 लोकवन 2550-2800 पूर्णा 2575-2600 चंदौसी 3500-5500 रुपए प्रति क्विंटल तक बिक रहा है।
  • दालों के दाम : चना दाल 8450-8550 मीडियम 8650-8750 बेस्ट 8850-8950 मसूर दाल 7100-7200 बेस्ट 7300-7400 मूंग दाल 10300-10400 बेस्ट 10500-10600 मूंग मोगर 11000-11100 बेस्ट 11200-11300 तुवर दाल 14800-14900 मीडियम 15800-15900 बेस्ट 16500-16600 ए. बेस्ट 17400-17500 व्हाइटरोज तुवर दाल नई 17600 उड़द दाल 11400-11500 बेस्ट 11600-11700 उड़द मोगर 12100-12200 बेस्ट 12400-12500 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे।
  • चावल के दाम : दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500-12500, तिबार 10000-11000, बासमती दुबार पोनिया 8500-9500, मिनी दुबार 7500-8500, मोगरा 4500-7000, बासमती सेला 7000-9500 कालीमूंछ डिनर किंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4500-5000, परमल 3200-3400, हंसा सेला 3400-3600, हंसा सफेद 2800-3000, पोहा 4300-4700 रुपए क्विंटल के भाव बताए गए।
  • सोयाबीन प्लांट खरीदी भाव : अवी एग्रो उज्जैन 4800 बंसल मंडीदीप 4800 बेतूल ऑयल सतना 4860 बेतूल ऑयल 4825 धानुका सोया नीमच 4865 धीरेंद्र सोया नीमच 4875 दिव्य ज्योति 4775 पचोर 4800 हरिओम रिफाइनरी 4885 लाभांशी एग्रोटेक देवास 4825 खंडवा ऑयल 4750 मित्तल सोया देवास 4825 एमएस साल्वेक्स नीमच 4875 नीमच प्रोटीन 4875 पतंजलि 4750 प्रकाश 4780 प्रेस्टीज ग्रुप देवास 4800 रामा फास्फेट 4750 आरएच साल्वेक्स सिवनी 4825 सांवरिया इटारसी 4890 श्री महेश ऑयल रिफाइनरी शिप्रा 4750 सोनिका बायोकेम मंडीदीप 4775 सालासर सोया देवास 4850 सूर्या 4875 अंबिका कालापीपल 4875 विप्पी सोया देवास 4780 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे।
  • कपास्या खली : (60 किलो भरती) इंदौर 2000 देवास 2000 उज्जैन 2000 खंडवा 1975, बुरहानपुर 1975, अकोला 2975 रुपए।

किराना

  • बादाम : मंगलवार को इंदौर में बादाम इंडिपेंडेंट घटकर 525-540 अमेरिकी 580-615 आस्ट्रेलियन 650-675 रुपए प्रति किलो रह गई।
  • जीरा : जीरा ऊंझा 305 से 315, मीडियम 320 से 330 बेस्ट 345-370 रुपए प्रति किलो के भाव बताए गए।
  • शकर : शकर 3950-3970 बेस्ट क्वालिटी 3975-4000 गुड भेली 4200-4300 करेली कटोरा 4500-4600, लड्डू 4800-4900 गिलास एक किलो 4900-5100 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया।
  • नारियल : नारियल 120 भरती 1650-1700, 160 भरती 1800-1850, 200 भरती 2050-2100, 250 भरती 2150-2200 रुपए प्रति बोरी के भाव रहे।
  • खोपरा गोला : खोपरा गोला बक्सा 112-125 कट्टे 105 रुपए प्रति किलो।
  • खोपरा बूरा : खोपरा बूरा 2400-4700 रुपए प्रति (15 किलो) के भाव रहे।
  • फलाहारी : रायल रतन सच्चामोती (1 किलो) 7125, रायलरतन सच्चामोती (500 ग्राम) 7185 व लूज 6625, रायल सच्चामोती पोहा एक किलो 5400 व 35 किलो पैकिंग में 4800, सच्चामोती मोरधन (आधा किलो) 10500 सिंघाड़ा छोटा 80-90 बड़ा 105-110 रुपए।
  • पूजन सामग्री : देसी कपूर 550 से 750, ब्रांडेड कपूर 750 से 800, पूजा बादाम 85-90, बेस्ट 155 से 175, पूजा सुपारी 480, अरीठा 130, सिंदूर (25 किलो) 7500 रुपए।
  • सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 750-760, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 675 से 685, काजू डब्ल्यू 300 नंबर 665-675, काजू जेएच 600-615 टुकड़ी 525-560, बादाम इंडिपेंडेंट 525-540 अमेरिकी 580-615 आस्ट्रेलियन 650-675 टंच 475-525 खसखस हलकी 850-900 मीडियम 950-1000 बेस्ट 1100-1150 तरबूज मगज 610 से 640 खारक 125-135 मीडियम 145 से 175 बेस्ट 225 से 250 ए. बेस्ट 300 किशमिश कंधारी 375 से 450, बेस्ट 500-600, इंडियन 145 से 155 बेस्ट 170 से 225, चारोली 2250 से 2300, बेस्ट 2325-2350 नई चारौली 1800-2100 मुनक्का 425 से 625 बेस्ट 750 से 850, अंजीर 725 से 925 बेस्ट 1125 से 1275 मखाना 900 से 975, मीडियम 1050 से 1150 बेस्ट 1200-1350 केसर ब्रांडेड 210 से 213 अन्य 180-188 पिस्ता अमेरिकन 1300-1450 ईरानी 1500-1550 नमकीन पिस्ता 850 से 1000 अखरोट 380 से 425, बेस्ट चिल्ली अखरोट 480 से 600, अखरोट गिरी 600 से 1000 जर्दालु 250 से 350, बेस्ट 450 से 550 गोंद नाइजीरिया 180-250, गोंद धावड़ा 400-700 रुपए।

Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!