एक्सक्लूसिवडेली न्यूज़मध्यप्रदेश

खुशियों की दास्तां: 812 खातेदारों के कम्प्यूटर भू-अभिलेख में नाम हुए दर्ज, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर आभार व्यक्त किया

छतरपुर तहसील के ग्राम गहरवार के ग्रामीणों को अब शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। कलेक्टर संदीप जी.आर. की पहल पर 812 ऐसे खातेदार जिनके नाम एवं खसरा नंबर कम्प्यूटर भू-अभिलेख में तकनीकी वजह से दर्ज होने से शेष थे, उनके नाम मजरा टोला मॉड्यूल-2 भूलेख पोर्टल में दर्ज हो सके हैं। जिसके चलते ग्रामीणों को अब योजनाओं का लाभ मिलेगा। यह कार्यवाही होने पर ग्रामीणजनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर का आभार व्यक्त किया। कलेक्टर द्वारा इस तकनीकी त्रुटि को सुधार कराने के लिए आयुक्त भू-अभिलेख से समन्वय एवं पत्राचार करते हुए कार्यवाही कराई गई।
प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख अभिनव शर्मा ने बताया कि मजरा टोला योजना अंतर्गत ग्राम गहरवार से नवीन ग्राम रामनगर का निर्माण हुआ था योजना में ग्राम गहरवार के खसरा नंबर कम्प्यूटर अभिलेख में तकनीकी वजह से दर्ज होने से छूट गए थे।

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!