मध्यप्रदेश

The minimum temperature in Ashoknagar reached 7.5 degrees | अशोकनगर में 7.5 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान: उत्तरी हवाओं के असर से हुई गिरावट; आगामी दिनों में बढ़ेगी ठंड – Ashoknagar News


अशोकनगर जिले में मौसम में बदलाव हुआ है। पिछले 24 घंटों में जिले के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 7.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इससे लोगों एक बार फिर सर्दी का असर देखने को मिल रहा है।

.

इसी तरह अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। जहां एक दिन पहले अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस था, वह अब घटकर 29.3 डिग्री सेल्सियस हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव हवाओं की दिशा में आए परिवर्तन का नतीजा है।

आगामी दिनों में बढ़ेगी ठंड

वर्तमान में उत्तर दिशा से 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम विज्ञानियों का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे ठंड का अहसास बढ़ेगा।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!