Acid fell on a person while working in MLB school, face and hands got burnt | एमएलबी स्कूल में काम करते वक्त गिरा एसिड, चेहरा और हाथ झुलसे – Sagar News

शनिवार को एमएलबी स्कूल क्रमांक एक सीएम राइज में एक कर्मचारी लैब में काम करते वक्त झुलस गया। यह आउट सोर्स कर्मचारी अनंत राम है। कर्मचारी के झुलसने पर उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जांच व इलाज कराया गया। अनंत राम ने बताया कि वह शिक्षकों के
.
इसी में एक कांच के बर्तन में पानी की तरह कुछ रखा हुआ था। उसे बाहर निकाला और दूसरी अलमारी में रखने ले जा रहा था। तभी वह छूटकर गिर गया। टूट गया। टूटने पर उसमे रखा तरल पदार्थ चेहरे व हाथ पर गिरा। जलन होने लगी। इसके बाद एम्बुलेंस से अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने जांच की। मलहम लगाने को दिया है। दवा भी दी है। साथ ही समस्या होने पर फिर जांच कराने कहा है।
स्कूल प्राचार्य विनय कुमार दुबे ने बताया कि काम करते वक्त एसिड गिर गया था। दवाएं लगा दी थीं। अब वह ठीक है। कोई बड़ी समस्या नहीं हुई है।
Source link