मध्यप्रदेश

इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:हिंदू संगठन ने थाना घेरा, दुबई फ्लाइट के लिए नया विमान; रेलवे पर ठोंका जुर्माना



नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप एक ही जगह पर शहर की दिनभर की बड़ी खबरें रोज शाम 5 बजे पढ़ सकते हैं। इंदौर में कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सब कुछ मिलेगा..। 1. रेलवे पर 13 लाख का जुर्माना किया पांच साल पहले इंदौर से 256 यात्रियों ने शिखरजी जाने के लिए रिजर्वेशन कराया। जब यात्री स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि वहां अन्य लोगों कब्जा कर रखा है। फिर पीड़ित यात्रियों ने फोरम की शरण ली। पूरी खबर 2. स्टूडेंट ने बताई झांसेबाज अफसर की करतूत नाबालिग NEET छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी शहडोल के धनपुरी नगर पालिका के CMO प्रभात बरकड़े (31) जेल जाने से बच गया। उसे ऐन वक्त पर जमानत मिल गई। छात्रा से कहता था- तेरी हैसियत मुझसे शादी करने की नहीं है। पूरी खबर 3. दो बदमाशों से एक दर्जन बाइक बरामद खजराना पुलिस ने इलाके से दो वाहन चोरों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से करीब एक दर्जन बाइक मिली है। हालांकि वाहन गुमशुदगी के होने की जानकारी सामने आई है। पूरी खबर 4. पूर्व सरपंच की बेटी से छेड़छाड़, रास्ता रोक बोला- उठा ले जाउंगा बाणगंगा इलाके में पूर्व सरपंच की बेटी के साथ रास्ता रोककर धमकाने और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता को आरोपी एक साल से परेशान कर रहा था। पूरी खबर 5. इंदौर-दुबई फ्लाइट के लिए मिला नया एयरक्राफ्ट दुबई की यात्रा करने वाले यात्रियों को एयरइंडिया एक्सप्रेस ने नई सौगात दी है। अब तक पुराने विमानों में सफर कर रहे यात्रियों के लिए शुक्रवार से कंपनी ने नया विमान उपलब्ध करवाया। पूरी खबर 6.होटल में पकड़ाया IPL सट्‌टा, 3 गिरफ्तार लसूड़िया इलाके की होटल से पुलिस ने मुरैना के तीन युवकों को ऑनलाइन सट्‌टा लगाते हुए गिरफ्तार किया है। सूचना के बाद थाने से स्क्वाड के जवान पहुंचे। उन्होंने रूम की तलाशी ली। पूरी खबर 7. एक दिन में 2 डिग्री बढ़ गया तापमान; 10 अप्रैल बाद छा सकते हैं बादल​ शहर में गर्मी फिर बढ़ी है। सोमवार को दिन के तापमान में 2 डिग्री का उछाल आया तो रात में तापमान 1 डिग्री बढ़ा है। मंगलवार सुबह से ही गर्मी ज्यादा है, दिन में तेज धूप खिली रही।पूरी खबर​​​​​​ 8. हिंदू संगठन ने घेरा परदेशीपुरा थाना मंगलवार को हिंदूवादी नेता-कार्यकर्ता परदेशीपुरा थाना पहुंचे। वह इलाके में हो रही वारदातों को लेकर विरोध कर रहे थे। लोगों की भीड़ के बाद आसपास के थानों का बल भी बुलाना पड़ा। पूरी खबर 9. पार्षद-पति को फोन पर धमकी देने वाला गिरफ्तार भाजपा पार्षद पंखुड़ी जैन के पति सुमित तलरेजा को फोन पर धमकी देने वाले को संयोगितागंज पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने करण पिता कृष्णा खरे को गिरफ्तार किया है।पूरी खबर 10. रिक्शा विवाद में कूलर व्यापारी और दो भाइयों को मारे चाकू नयापुरा इलाके में एक कूलर व्यापारी और उसके दो भाइयों पर तीन लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पूरी खबर


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!