मध्यप्रदेश

Indore father in law did not give the money for the fund | इंदौर ससुर ने फंड के रूपये नही दिए: नाराज दामाद ने किया सुसाइड,पत्नी से अंकाउट से रूपये को लेकर हुई थी कहासुनी – Indore News

इंदौर9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर में मकान निर्माण का काम करने वाले एक युवक ने 12 दिन पहले फांसी लगाई। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि उसके ससुर ने फंड के रूपये नही दिए थे। इधर पत्नी भी उसके अकाउंट से रूपये निकाल लिये थे। दोनो में इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसके बाद उसने इस तरह का कदम उठा लिया।
राजेन्द्र नगर पुलिस के मुताबिक संदेश पुत्र रामू गच्चे निवासी महादेव नगर ने अपने घर मंे फांसी लगा ली। उसे दोस्त राजेश पारले उपचार के लिये एमवाय लेकर पहुंचा। यहां उसकी मौत हो गई। दोस्त राजेश ने बताया कि करीब 12 दिन पहले उसने ही संदेश को फंदे से उतारा ओर सीपीआर दी।उसकी सांसे वापस आई तो अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
परिवार के मुताबिक संदेश अपने माता पिता से अलग पत्नी पूजा के साथ रहता था।उसने अपने ससुर के यहां पर फंड डाला था। जिसमें उसे 1 लाख 30 हजार रूपये मिले थे। लेकिन ससुर ने यह कहते हुए रूपये नही दिए कि बेटे की शादी करना है। इसके बाद लगातार संदेश रूपये मांगता रहा। लेकिन ससुर ने रूपये देने से इंकार कर दिया। इसके बाद पूजा ने संदेश के अकाउंट से 8 हजार रूपये निकाले ओर उसे खर्च कर दिए। इस बात को लेकर उनकी कहासुनी हुई। बाद में पूजा अपने पिता के घर चली गई। पूजा बाद में वापस आई तो संदेश से विवाद हुआ। पूजा उसकी शिकायत करने राजेन्द्र नगर थाने पहुंच गई। इसी बीच उसने सुसाइड का प्रयास किया।
तीन साल पहले शादी
संदेश की तीन साल पहले शादी हुई थी। उसका एक डेढ़ साल का बेटा है। राजेन्द्र नगर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। इधर उसके माता पिता ओर बहन के साथ दोस्त के बयान भी लिये है। मामले में जांच की जा रही है।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!