सरसंघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे जबलपुर:प्रबुद्धजनों से करेंगे चर्चा, रात्रि जबलपुर में होगा विश्राम; संघ के पूर्व सरकार्यवाह भैया जी जोशी भी साथ में

सरसंघचालक मोहन भागवत आज एक दिवसीय दौरे पर जबलपुर पहुंचे। संघ कार्यालय केशव कुटी में मोहन भागवत के पहुंचने पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है। संघ प्रमुख मोहन भागवत सोमवार की रात्रि जबलपुर में विश्राम करेंगे। मंगलवार की सुबह सड़क मार्ग से मोहन भागवत भोपाल के लिए रवाना होगें। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अचानक ही संघ प्रमुख जबलपुर पहुंचे है।
मोहन भागवत के जबलपुर पहुंचने पर संघ के पदाधिकारी उनसे मिलने के लिए केशव कुटी स्थित कार्यालय पहुंचे। मोहन भागवत से मुलाकात करने के लिए सिर्फ कुछ ही लोगों को अनुमति दी गई है। संघ प्रमुख मोहन भागवत बिलासपुर से मंडला होते हुए सड़क मार्ग से सोमवार की शाम 6 बजे जबलपुर पहुंचे। डॉ. मोहन भागवत के साथ संघ के पूर्व सरकार्यवाह भैया जी जोशी भी जबलपुर आए हुए हैं।
मंडला में सरसंघचालक ने मां नर्मदा का पूजन किया। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं से भेंट की। कार्यकर्ताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा आचरण ही हमारी पहचान है। हमारे मन, वचन और कर्म में समन्वय होना चाहिए। सारे विश्व के साथ मिलकर चलने की भारत की प्राचीन परंपरा है। सदा से हम सबका कल्याण चाहने वाले हैं। देश की स्वाधीनता के लिए हमारे पूर्वजों ने बहुत संघर्ष किया बलिदान दिए। आज हम स्वाधीन हैं।
Source link