देश/विदेश

अघोषित युद्ध छेड़ दिया है… इस राज्‍य के CM का पड़ोसी देश पर जुबानी हमला, केंद्र पर भी साधा निशाना

नई दिल्‍ली. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने मंगलवार को एक चुनावी रैली के दौरान आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री श्रीलंका द्वारा तमिलनाडु के मछुआरों पर हमले को केवल देख रहे हैं, जिसने राज्य के मछुआरों के खिलाफ ‘‘अघोषित युद्ध छेड़ रखा है.’’ स्टालिन ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सवाल किया कि पीएम मोदी तमिलनाडु के मछुआरों के खिलाफ हमलों पर श्रीलंका से सवाल करने में क्यों ‘झिझक’ रहे हैं.

एमके स्टालिन ने सवाल किया कि यदि गुजरात के मछुआरों पर पाकिस्तान द्वारा हमला किया जाए तो क्या मोदी ‘चुप’ रहेंगे. उन्होंने सवाल किया, ‘‘आप (मोदी) एक बड़े विश्व गुरु हैं, क्या आप तमिलनाडु के मछुआरों पर हमले के लिए श्रीलंका की निंदा नहीं कर सकते.’ तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष स्टालिन ने मोदी का मखौल उड़ाते हुए सवाल किया कि प्रधानमंत्री मोदी ‘विश्व गुरु हैं या मौन गुरु.’ उन्होंने कहा कि मछुआरों पर श्रीलंकाई हमलों पर तमिलनाडु के मछुआरे प्रधानमंत्री मोदी से जवाब मांग रहे हैं. स्टालिन ने आरोप लगाया कि 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले, मोदी ने मछुआरों पर श्रीलंकाई हमलों के लिए कांग्रेस को ‘कमजोर’ बताया था, हालांकि, वह अब हमलों को केवल देख रहे हैं.

यह भी पढ़ें:- पंजाब के पूर्व CM बेअंत सिंह के पोते ने कांग्रेस को दिया झटका, सांसद बिट्टू BJP में हुए शामिल

सुधरी श्रीलंका की अर्थव्‍यवस्‍था
उधर, श्रीलंका की दिवालिया हो चुकी अर्थव्यवस्था ने 2023 की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 4.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है. श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी. नकदी संकट से जूझ रही श्रीलंका की अर्थव्यवस्था लगातार छह तिमाहियों में नकारात्मक रहने के बाद 2023 की चौथी तिमाही में सकारात्मक दायरे में लौटी है. कोलंबो उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में सालाना बदलाव के आधार पर मापी गई मुद्रास्फीति जनवरी में 6.4 प्रतिशत से घटकर फरवरी में 5.9 प्रतिशत रह गई. फरवरी, 2024 के अंत तक सकल आधिकारिक भंडार बढ़कर 4.5 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जिसमें पीपल्स बैंक ऑफ चाइना की ‘स्वैप’ (अदला-बदली) सुविधा भी शामिल है.

Tags: 2024 Lok Sabha Elections, MK Stalin, Sri lanka, Tamil nadu


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!