मध्यप्रदेश

इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:कमिश्नर ने सार्वजनिक वाटर कूलर से पानी पीया; महिला अफसर का 'लट्‌ठमार होली' का VIDEO वायरल



नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप एक ही जगह पर शहर की दिनभर की बड़ी खबरें रोज शाम 5 बजे पढ़ सकते हैं। इंदौर में कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सब कुछ मिलेगा..। 1. अब तपा इंदौर; पारा 37 पर मार्च के आखिरी दिनों में गर्मी ने असर दिखा दिया। पारा उछल कर 37 डिग्री के करीब आ गया है। पारा अगले दो दिन में 39 से 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें 2. फिल्मी गानों पर थिरके इंदौर पुलिस के अफसर-कर्मचारी धुलेंडी के अगले दिन पुलिसकर्मियों की होली की धूम रही। डीआरपी लाइन में आयोजित होली मिलन में कमिश्नर ने जमकर होली खेली। डांस किया और गाना भी गाया। देखें VIDEO 3. होली पर गुब्बारा फेंका तो मार दिया चाकू भंवरकुआं में होली पर दो बहनों के साथ जा रहे युवक पर बच्चों ने गुब्बारा फेंक दिया। इससे नाराज होकर वह गालियां देने लगा। समझाने आए लड़के को चाकू मार दिया। पूरी खबर पढ़ें 4. सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट का अभियान उन्नत भारत अभियान के तहत SGSITS कॉलेज द्वारा चलो गांव की ओर की शुरुआत हुई। इसके तहत 900 बच्चे 105 गांवों में जाकर ग्रामीणों की परेशानी समझ समाधान करेंगे। पूरी खबर पढ़ें 5. नाबालिग का पीछा कर दोस्ती के लिए बनाता दबाव पलासिया में नाबालिग को परेशान करने वाले युवक पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। युवक पीड़िता पीछा करता। फोन पर भी परेशान करता था। पूरी खबर पढ़ें 6. निगम कमिश्नर ने पब्लिक वाटर कूलर से पानी पिया निगम कमिश्नर ने मुख्यालय पर आम लोगों के वाटर कूलर से पानी पीकर चेक किया। जन्म-मृत्यु पंजीयन,राजस्व व शहरी गरीबी उपशमन में व्यवस्था के निर्देश दिए। पूरी खबर पढ़ें 7. आधी रात तक खुले पियानो पब-बार पर कार्रवाई विजय नगर क्षेत्र में पियानो पब-बार का संचालन आधी रात तक होता रहा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पब को बंद कराया और संचालक पर केस दर्ज लिया है। पूरी खबर पढ़ें 8. महिला सबइंस्पेक्टर की लट्‌ठमार होली की चेतावनी पड़ी भारी लसूड़िया में होली पर महिला एसआई को अनाउंसमैंट कर लोगों को समझाइश देना भारी गया। एसआई ने जो बोला, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। देखें VIDEO 9. तीन साल की बच्ची के अपहरण की कोशिश तिलक नगर में होली पर 3 साल की बच्ची को घर के बाहर से उठाकर ले जाने की कोशिश की गई। आरोपी बाइक पर बैठाकर बच्ची को ले जा रहा था। पूरी खबर पढ़ें 10. जीवन ज्योति बालिका आश्रम से 2 नाबालिग गायब राऊ में अलसुबह बालिका आश्रम की दीवार कूदकर दो नाबालिग लड़कियां फरार हो गईं। दोपहर तक इंतजार करने के बाद रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पूरी खबर पढ़ें


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!