अजब गजब

कंगना रनौत, अरुण गोविल से लेकर नवीन जिंदल और सीता सोरेन तक… बीजेपी की 5वीं लिस्ट में इन नामों की चर्चा

Image Source : FILE PHOTO
लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की लिस्ट में इन नामों की चर्चा

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम भी सामने आए हैं और लिहाजा उन नामों की अब चर्चा शुरू हो गई है। इस लिस्ट में दो नामों पर सबकी नजर गई। पहला है बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और दूसरा ‘भगवान राम’ के किरदार से मशहूर हुए अभिनेता अरुण गोविल। बीजेपी ने कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी से टिकट दिया तो वहीं अरुण गोविल को उत्तर प्रदेश के मेरठ से लोकसभा चुनाव लड़ाया है।

लिस्ट में इन नामों पर गया सबका ध्यान

बीजेपी कैंडिडेट्स की इस पांचवी लिस्ट कई और नाम हैं जिनकी चर्चा हो रही है। भाजपा ने मेनका गांधी को सुलतानपुर से मैदान में उतारा है। वहीं उत्तर प्रदेश के मंत्री जितिन प्रसाद पीलीभीत से टिकट मिला है। जितिन प्रसाद यूपी के विधानसभा चुनाव में कांग्रेंस छोड़कर भाजपा में आए थे। इस बार के लोकसभा चुनाव में उन्हें वरूण गांधी की जगह पीलीभीत से उम्मीदवार बनाया गया। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को संबलपुर से और संबित पात्रा को पुरी से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा भाजपा ने सीता सोरेन को झारखंड की दुमका सीट से उम्मीदवार बनाया। बता दें कि सीता सोरेन JMM के प्रमुख और झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन की बहु हैं और  सीता सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी हैं। उत्तर कन्नड़ सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े का टिकट कटा।

इन मंत्रियों को बीजेपी ने दोबारा उतारा 

इसके अलावा कुछ ही देर पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व सांसद नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर बेगूसराय से चुनाव लड़ेंगे जबकि बिहार से ताल्लुक रखने वाले अन्य केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय उजियारपुर से, आर के सिंह आरा से, रामकृपाल यादव पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद को एक बार फिर पटनासाहिब से और सुशील कुमार सिंह को औरंगाबाद से टिकट दिया गया है। 

बीजेपी ने अब तक 291 सीटों पर घोषित किए कैंडिडेट

गौरतलब है कि भाजपा अब तक 291 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। इनमें उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, केरल और तेलंगाना समेत अन्य राज्यों के उम्मीदवार शामिल हैं।

ये भी पढे़ं-

 

Latest India News




Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!