अजब गजब

Live: नायब कैबिनेट का विस्तार, जानें कौन-कौन बनेंगे मंत्री: पूर्व CM खट्टर भी मौजूद

Image Source : INDIA TV
Breaking News

चंडीगढ़: हरियाणा में बीते दिनों मनोहर लाल खट्टर के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा ने नायब सिंह को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया। वहीं फ्लोर टेस्ट में भी नायब सिंह को बहुमत मिला, जिसके बाद से नायब सिंह हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बने। सीएम बनने के बाद आज प्रदेश में नायब सिंह अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। राजभवन में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा रहा है। 

इन लोगों ने ली शपथ-

हिसार से विधायक कमल गुप्ता ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्होंने संस्कृत में शपथ है। ये दो बार के विधायक भी रह चुके हैं।

सैनी कैबिनेट में पहली महिला मंत्री बनी सीमा त्रिखा। ये बड़खल विधानसभा क्षेत्र की विधायक हैं। पिछले दो बार से विधायक हैं सीमा त्रिखा। सीमा पंजाबी कोटे से मंत्री बनीं हैं। सीमा त्रिखा मुख्य संसदीय सचिव भी रह चुकी हैं।

महिपाल ढांडा ने भी नायब कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली है। ढांडा ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली है। ढांडा पानीपत ग्रामीण से दो बार के विधायक हैं। ये किसान मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।




Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!