अजब गजब

Yashasvi Jaiswal hits 1st ipl century against mumbai indians rajasthan player mi vs rr ipl 2023 । यशस्वी जायसवाल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ लगाया आतिशी शतक, IPL में बना दिया ये खास रिकॉर्ड

Image Source : AP
Yashasvi Jaiswal

IPL 2023 के 42वें मैच में इस समय मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल ने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने मुंबई के खिलाफ आतिशी शतक लगाया और विस्फोटक बैटिंग से सभी का दिल जीत लिया। 

यशस्वी ने लगाया शतक 

पारी की शुरुआत से ही यशस्वी जायसवाल ने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए। आईपीएल में उन्होंने शतक पहली बार शतक लगाया है। उन्होंने 53 गेंदों में 100 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 6 छक्के शामिल थे। आईपीएल में वह शतक लगाने वाले चौथे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने संजू सैमसन और क्विंटन डी कॉक जैसे प्लेयर्स को पीछे छोड़ दिया है। यशस्वी 62 गेंदों में 124 रन बनाकर आउट हुए। 

IPL में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज 

1. मनीष पांडे-19 साल 253 दिन


2. ऋषभ पंत- 20 साल 218 दिन 

3. देवदत्त पड्डीकल- 20 साल 289 दिन 

4. यशस्वी जायसवाल- 21 साल 123 दिन

5. संजू सैमसन- 22 साल 151 दिन

6. क्विंटन डी कॉक- 23 साल 122 दिन 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन




Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!