मध्यप्रदेश

पुलिस ने 24 घंटे में 7 आरोपियों को हथियारों के साथ पकड़ा | Police caught 7 accused with weapons in 24 hours

छतरपुर (मध्य प्रदेश)11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छतरपुर में थाना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम दलोन में हुई हत्या के मामले में 7 आरोपियों को पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक 17 फरवरी को ग्राम दालौन में पुरानी रंजिश को लेकर मंगल सिंह बनाफर को जान से मारने की नियत से दालौन के ही नारायण सिंह लाठी, भगवत सिंह खर्दा, इन्द्रपाल सिंह सब्बल, कल्याण सिंह, बृज सिंह, शपेन्द्र सिंह, संजू सिंह, रोशन सिंह ने लाठी, डण्डों, सब्बल से एकजुट होकर मंगल सिंह की मारपीट की थी। जिसकी रिपोर्ट पर प्रथम दृष्टया आरोपी नारायण सिंह, भगवत सिंह, इन्द्रपाल सिंह, कल्याण सिंह, बृज सिंह, शपेन्द्र सिंह, संजू सिंह, रोशन सिंह के विरूद्ध IPC की धारा 147, 148, 149, 294, 307 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

मौत के बाद बढ़ाई धारा

इस मारपीट में मंगल सिंह बनाफर को गंभीर चोट आई थी जिसकी इलाज के दौरान मौत हो जाने पर मामले में धारा 302 का मामला बढ़ाया गया था।

यह आरोपी गिरफ्तार

जहां आज 19 फरवरी को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें आरोपी नारायण सिंह पिता त्रिलोक सिंह, भगवत सिंह पिता त्रिलोक सिंह, कल्याण सिंह उर्फ कल्लू पिता स्व. जगदीश सिंह, इंद्रपाल सिंह उर्फ इंदू राजा पिता भवगत सिंह, सपेन्द्र सिंह पिता भगवत सिंह, रोशन सिंह पिता नारायण सिंह, संजू उर्फ संजय सिंह पिता नारायण सिंह जो कि सभी निवासी ग्राम दालीन थाना सिविल लाइन जिला छतरपुर के हैं उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 5 लाठी, 1 सब्बल और 1 खर्दा जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अधिकांश आदतन अपराधी हैं जिनके खिलाफ पूर्व में भी विभन्न अपराध दर्ज हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!