एक्सक्लूसिवडेली न्यूज़राजनीति

भाजपा प्रदेश मंत्री ललिता यादव ने दीं दीपावली की शुभकामनाएं

छतरपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती ललिता यादव ने सभी को दीप पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी है।
उन्होंने अपने शुभकामना सन्देश में कहा कि दीपावली खुशियाँ बाँटने का पर्व है। इसलिए सभी परिवारों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए इसे दूसरों के जीवन में खुशियों का प्रकाश फैलाकर मनाएं।
प्रदेश शासन की पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती ललिता यादव ने कहा कि दीपावली का पर्व बताता है कि छोटे-छोटे दीप भी एकजुट होकर अँधेरे को पराजित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर उल्लास और उत्साह के साथ सभी के जीवन में उजाला फ़ैलाने की कोशिश करें ताकि जरूरतमंद भी दीपावली का उत्सव मना सकें। 

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!