अजब गजब
2024 में यूपी में फिर कमाल दिखा पाएगी BJP, जानें ओपिनयिन पोल में क्या कहती है जनता

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों का ओपिनियन पोल।
देश की सियासत में एक कहावत है कि दिल्ली का रास्ता लखनऊ से होकर जाता है, और काफी हद तय यह सही भी है। लोकसभा की 543 सीटों में से 80 सीटें अकेले उत्तर प्रदेश से हैं। पिछले 2 लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने इस सूबे में शानदार प्रदर्शन किया है, और यही वजह है कि केंद्र में दोनों ही बार उसकी बहुमत की सरकार बनी है। 2024 के लोकसभा चुनावों में भी क्या बीजेपी कमाल दिखा पाएगा, इसी सवाल पर जनता की नब्ज पकड़ने के लिए इंडिया टीवी ने AXIS MY INDIA के साथ ओपिनियन पोल किया है। हम आपको ओपिनियन पोल से जुड़ी पल-पल की जानकारी दे रहे हैं: