अजब गजब

महाराष्ट्र: मनोज जरांगे की मुश्किलें बढ़ीं, बीड में दर्ज हुआ मामला, डिप्टी CM पर लगाए थे आरोप

Image Source : FILE
मनोज जरांगे

मुंबई: मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे पाटिल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करना उन्हें महंगा पड़ गया है। मनोज जरांगे पाटिल के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस ने एक्शन शुरू कर दिया है। जरांगे के खिलाफ बीड जिले में मामला दर्ज हुआ है।

क्या है पूरा मामला?

जरांगे के खिलाफ शिरूर पुलिस स्टेशन और अमलनेर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। मनोज जरांगे पाटिल ने आम लोगों को चक्का जाम करने के लिए उकसाया था। जरांगे पाटिल की अपील के बाद शिरुर और अमलनेर में बड़ा चक्का जाम किया गया था। इस चक्काजाम की वजह से लोगों को काफी असुविधा हुई थी।

बीड जिले के एसपी नंदकुमार ठाकूर ने इंडिया टीवी को बताया कि चक्काजाम करना अपराध की श्रेणी में आता है। मनोज जरांगे ने आम लोगों को चक्काजाम करने के लिए उकसाया, जो कानूनन अपराध है। अब मनोज जरांगे पाटिल के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा बीड जिले में 22 अन्य जगहों पर भी चक्काजाम करने के मामले में FIR दर्ज की गई है। इन सभी केस में भी जरांगे पाटिल को आरोपी के तौर पर नामजद करने पर कानूनी सलाह भी ली जा रही है। 

बीड जिले में बढ़ाई गई सुरक्षा

हिंसा की आशंका के मद्देनजर बीड जिले में सुरक्षा बढ़ाई गई है। बाहरी लोगों को बिना जांच के बीड जिले में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। बीड जिले में 38 जगहों पर नाकाबंदी की गई है। जिले में इंटरनेट सेवा बंद है।

ये भी पढ़ें: 

India Tv Poll: क्या राहुल गांधी को काशी के लोगों पर विवादित टिप्पणी करने के लिए माफी मांगनी चाहिए?

CBI को सौंपी गई नफे सिंह राठी हत्याकांड की जांच, आरोपी की कार का नंबर निकला फर्जी; अनिल विज ने कही ये बात




Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!