अजब गजब

इनेलो प्रदेश अध्यक्ष पर कार सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 लोगों की हालत गंभीर; अस्पताल में भर्ती

Image Source : INDIA TV
इनेलो प्रदेश अध्यक्ष पर कार सवार बदमाशों ने की फायरिंग।

झज्जर: हरियाणा के झज्जर जिले में स्थित बहादुरगढ़ इलाके में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष एवं बहादुरगढ़ से पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पर जानलेवा हमला का मामला सामने आया है। इस हमले में नफे सिंह राठी समेत 4 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। इसमें 3 सुरक्षाकर्मियों को भी कई गोलियां लगी हैं। पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पर ये हमला बराही फाटक के पास हुआ।

बताया जा रहा है कि हमल के समय बराही फाटक के पास अचानक से कई बदमाश आए। ये सभी बदमाश आई-10 गाड़ी में सवार होकर आए थे। इसके बाद बदमाशो ने नफे सिंह की गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। वहीं इस हमले में घायल सभी लोगों को गम्भीर अवस्था में ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।




Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!