मध्यप्रदेश

Father committed suicide in Sagar | श्यामपुरा कब्रिस्तान के खंडहर में फंदे पर झूलता मिला शव, नोट में लिखा-मेरा शव दफनाया नहीं जलाया जाए

सागर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतिकात्मक फोटो।

सागर के कैंट थाना क्षेत्र के श्यामपुरा कब्रिस्तान के एक खंडहर में फादर का शव फंदे पर झूलते मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। कैंट पुलिस के अनुसार श्यामपुरा कब्रस्तान के पास एक खंडहर में शव लटका होने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारा। शव का पंचनामा बनाया। इसी दौरान शव के पास से सुसाइड नोट मिला। जिसमें मृतक ने आत्महत्या का जिम्मेदार खुद को बताते हुए लिखा कि मेरे शव को दफनाया नहीं जलाया जाए। जांच के दौरान मृतक की पहचान मिशनरी के फादर अनिल फ्रांसिस उम्र 40 साल के रूप में की गई। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने बिशप हाउस को घटनाक्रम की सूचना दी।

जानकारी के अनुसार मृतक अनिल फ्रांसिस गढ़ाकोटा में मिशनरी स्कूल का प्रबंधन संभाल रहे थे। उनका घर बम्होरी रेंगुवा में है। बुधवार को बिशप हाउस में जिले भर में संचालित मिशनरी संस्थाओं के प्रबंधन की मीटिंग बुलाई गई थी। इसी में शामिल होने अनिल फ्रांसिस सागर आए थे। बिशप हाउस में शाम को हुई बैठक के बाद से उनका पता नहीं था। लोगों ने उनके घर जाने का अनुमान लगाया। लेकिन जब वह नहीं आए तो तलाश की गई। उनका मोबाइल फोन भी बंद था। कुछ घंटे बाद कब्रिस्तान के पास खंडहर में उनका शव फंदे पर लटका मिला। शव के पास से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया। जिसमें अंग्रेजी में लिखा है कि मैं अपनी मौत का स्वयं जिम्मेदार हूं। मेरे शव को दफनाया न जाए। बल्कि जलाया जाए। मामले में कैंट थाना पुलिस सुसाइड नोट को गोपनीय रखकर पड़ताल कर रही है।

कैंट थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि बिशप हाउस में मीटिंग के विषय, उसमें शामिल मिशनरी संस्थान के पदाधिकारियों से बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई करेंगे। वहीं आत्महत्या की सूचना परिजनों को भी दी गई है। शुक्रवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!