देश/विदेश

जागरण बेस्टसेलर में प्रभात प्रकाशन टॉप पर, हिंद युग्म दूसरे स्थान पर, पेंगुइन ने भी बाजी मारी

Jagran Hindi Best Seller 2024: दैनिक जागरण ने अक्टूबर-दिसंबर की बेस्टसेलर लिस्ट जारी कर दी है. इस बार की लिस्ट में प्रभात प्रकाशन ने शीर्ष स्थान हासिल किया है. दूसरे स्थान पर हिंद युग्म का कब्जा रहा. बेस्ट सेलर लिस्ट में प्रभात प्रकाशन की सभी विधाओं में 12 किताबों ने जगह बनाई है. हिंद युग्म 10 किताबों के साथ दूसरे स्थान पर और पेंगुइन रैडम हाउस की चार किताबों के साथ तीसरे स्थान पर कब्जा किया है.

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित विश्व पुस्तक मेला में दैनिक जागरण ने अपनी तिमाही बेस्टसेलर लिस्ट जारी की. नील्सन बुक स्कैन एक सर्वे के माध्यम से हिंदी साहित्य में बेस्ट सेलर लिस्ट तैयार करता है, जिसे दैनिक जागरण समूह द्वारा प्रकाशित किया जाता है. आज एक कार्यक्रम में नील्सन बुक स्कैन के निदेशक विक्रांत माथुर निदेशक और दैनिक जागरण के एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट विनोद श्रीवास्तव ने बेस्टसेलर लिस्ट जारी की. नील्सन से सुब्रतो बनर्जी और दैनिक जागरण के चीफ मैनेजर तरुण गोस्वामी ने बेस्टसेलर कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी. यह सूची हिंदी साहित्य की विधा कथा, कथेतर, कविता और अनुवाद के क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकने वाली पुस्तकों के आधार पर तैयार की जाती है.

कथा विधा में हिंद युग्म टॉप पर
इस बार कथा विधा की 10 बेस्ट सेलर पुस्तकों में सात पुस्तकें हिंद युग्म प्रकाशन की रहीं. पेंगुइन रैंडम हाउस और राजकमल प्रकाशन की पुस्तकें भी इसमें शामिल रहीं. कथा विधा में पीयूष मिश्रा की ‘तुम्हारी औकात क्या है’ (राजकमल प्रकाशन) ने शीर्ष स्थान पाया. यह किताब पिछले कई बार से बेस्ट सेलर में जगह बनाए हुए है. दूसरे स्थान पर विनीता अस्थाना की ‘बेहया’ (हिंद युग्म), तीसरे स्थान पर दिव्य प्रकाश दुबे की ‘इब्नेबतूती’ (हिंद युग्म), चौथे स्थान पर नीलोत्पल मृणाल की ‘यार जादूगर’ (हिंद युग्म), अशोक पांडे की ‘लपूझन्ना’ (हिंद युग्म), सत्य व्यास की ‘उफ्फ कोलकाला’ (हिंद युग्म), मानव कौल की ‘अंतिमा’ (हिंद युग्म), सुरेंद्र मोहन पाठक के उपन्यास ‘खाली मकान’ और ‘गैंग ऑफ फोर’ (पेंगुइन रैंडम हाउस) और दसवें नंबर पर मानव कौल की पुस्तक ‘चलता-फिरता प्रेत’ (हिंद युग्म) रही है.

दिल में दबी प्रतिभा और आत्मविश्वास को ‘अनलॉक्ड’ करती हैं गेजम गेशी की प्रेरक बातें

कथेतर विधा में प्रभात प्रकाशन ने बाजी मारी
कथेतर विधा में भी बेस्ट सेलर में 10 किताबों को शामिल किया गया है. इनमें प्रभात प्रकाशन से डॉ. ओमेंद्र रत्नू की पुस्तक ‘महाराणा- सहस्त्र वर्षों का धर्मयुद्ध’, प्रभात प्रकाशन से ही महेश दत्त की ‘भारत के वॉरेन बफे राकेश झुनझुनवाला’, हर्षा शर्मा की ‘रॉ सीक्रेट एजेंट्स’ (प्रभात प्रकाशन), डॉ. परशुराम गुप्त की ‘भारतवर्ष के आक्रांताओं की कलंक कथाएं’ (प्रभात प्रकाशन), अशोक कुमार पांडेय की पुस्तक ‘उसने गांधी को क्यों मारा’ (राजकमल प्रकाशन), डॉ. हीरालाल और कुमुद शर्मा की पुस्तक ‘डायनेमिक डीएम’ (प्रभात प्रकाशन), महेश दत्त शर्मा की ‘सुपरकॉप अजीत डोभाल’ (प्रभात प्रकाशन), महेश शर्मा की पुस्तक ‘अमर शहीद भगत सिंह’ (प्रभात प्रकाशन), अरविंद मंडलोई का ‘जादूनामा’ (मंजुल पब्लिशिंग हाउस) और अशोक कुमार पांडेय की पुस्तक ‘मार्क्सवाद के मूलभूत सिद्धांत’ (राजपाल एंड संस) शामिल हैं.

कविता विधा में 5 पुस्तकों को बेस्ट सेलर लिस्ट में शामिल किया गया है. इनमें राहगीर का काव्य संग्रह ‘कैसा कुत्ता है’ (हिंद युग्म), मानव कौल का ‘कर्ता ने कर्म से’ (हिंद युग्म), परितोष त्रिपाठी की ‘चाय-सी मोहब्बत’ (हिंद युग्म), डॉ. ओम प्रकाश शुक्ल के ‘नौ रस’ (मंजुल पब्लिशिंग हाउस) और शकील आजमी का ‘बनवास’ (मंजुल) शामिल हैं.

बेस्ट सेलर लिस्ट जारी करते हुए दैनिक जागरण के विनोद श्रीवास्तव और निल्सन के विक्रांत माथुर.

अनुवाद विधा की बेस्ट सेलर लिस्ट में प्रभात प्रकाशन से आईं दो पुस्तक अक्षत गुप्ता की ‘दि हिडन हिंदू भाग एक’ और ‘दि हिडन हिंदू भाग दो’ शीर्ष पर जगह बनाने में कामयाब हुई हैं. इसके बाद विक्रम सम्पत की सावरकर (पेंगुइन रैंडम), अशोक कुमार और ओपी मनोचा की साइबर एनकाउंटर्स (प्रभात प्रकाशन), जे. साई दीपक की पुस्तक इंडिया अर्थात भारत (ब्लूम्सबरी इंडिया), सरण्या उमाकांथन की एक दिन जिंदगी बदल जाएगी (प्रकाश बुक्स), विनय सीतापति की जुगलबंदी (पेंगुइन रैंडम हाउस), संजीव सान्याल की क्रांतिकारी (हार्पर कोलिन्स), राहुल पंडिता की मेरी मां के बाइस कमरे (प्रभात प्रकाशन) और प्रभात प्रकाशन से आई सुधा मूर्ति की तीन हजार टांके शामिल हैं.

Tags: Books, Hindi Literature, Hindi Writer, Literature


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!