डेली न्यूज़मध्यप्रदेश

जटाशंकर के पहाड़ों पर बने शैलचित्र अनूठे, कलेक्टर ने न्यास पदाधिकारियों के साथ किया अवलोकन

छतरपुर। बुन्देलखण्ड के केदारनाथ के रूप में विख्यात जटाशंकर धाम के आसपास प्राचीन शैलचित्र मौजूद हैं। सोमवार को कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह जटाशंकर न्यास के सदस्यों के साथ इन शैलचित्रों का अवलोकन करने के लिए पहुंचे। उन्होंने धाम के ऊपर मौजूद पहाड़ों पर चढ़ाई करते हुए इन शैलचित्रों को बारीकी से देखा और अपने मोबाइल में इनकी तस्वीरें भी लीं। प्राचीन मानव के द्वारा पहाड़ों पर पत्थरों से बनाए गए इन चित्रों में घोड़ा, ऊंच, हाथी, पालकी और प्राचीन जीवनशैली की आकृतियां मौजूद हैं। कलेक्टर ने इन्हें अनूठा और अद्भुत बताया। न्यास के पदाधिकारियों ने कहा कि इनके संरक्षण के लिए प्रयास किए जाएं। कलेक्टर ने इस दिशा में ठोस कदम उठाने की बात कही। इस मौके पर न्यास के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, अभिषेक कठल, राकेश धतरा, अशोक तिवारी, रामऔतार तिवारी, रतीराम उपाध्याय, जेपी खरे, रमाकांत पाण्डेय सहित तहसीलदार दुर्गेश तिवारी भी मौजूद रहे। 

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!