मध्यप्रदेश

Mp Budget Session 2024 Live Updates Cm Mohan Yadav Bjp Congress Candidates Nomination For Rajya Sabha – Amar Ujala Hindi News Live

12:38 PM, 14-Feb-2024

बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को दी चुनौती

शिवपुरी जिले के करैरा से भाजपा विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने शिवपुरी जिले में आरबीसी नहर से सिंचाई के लिए पानी न मिलने को लेकर ध्यानाकर्षण दिया। इस पर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि पानी दिया जा रहा है। इस पर विधायक भड़क गए। उन्होंने कहा कि जांच करवा लीजिए। यदि गांव में पानी दिया जा रहा हो तो विधायकी छोड़ दूंगा।  

12:35 PM, 14-Feb-2024

बैतूल मामले में कांग्रेस ने दिया स्थगन प्रस्ताव, अध्यक्ष ने किया अस्वीकार

मध्य प्रदेश के बैतूल में आदिवासी युवक के साथ पिटाई के मामले में कांग्रेस ने विधानसभा में स्थगन देकर चर्चा की मांग की। कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने कहा कि स्थगन पर चर्चा करने के लिए समय तय किया जाए। हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने स्थगन स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि स्थगन की जानकारी नौ बजकर 50 मिनट पर दी गई। निर्धारित समय के बाद सूचना देने के आधार पर स्थगन स्वीकार नहीं किया गया। 

12:01 PM, 14-Feb-2024

नेता प्रतिपक्ष ने उठाया भ्रष्टाचार का मुद्दा

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने हजारों करोड़ रुपये के जल जीवन मिशन में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि विधानसभा स्तर की जांच समिति गठित कर प्रदेश स्तर पर जांच कराई जाएगी। इसी तरह मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि संवेदनशीलता पर प्रश्न न उठाया जाएं। केंद्र से इतना पैसा आया है कि यहां मैनपॉवर ही नहीं है। गुणवत्ता को लेकर केंद्र ओर राज्य दोनों सरकारें गंभीर हैं। सभी को पलीता न लगाएं। यदि कोई स्पेसिफिक काम हो तो उसे उठाएं। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि गांव में नलों से पानी नहीं आ रहा है। यह बात मैं प्रमाण के साथ कह सकता हूं। संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा  कि यह सवाल एक विधानसभा से जुड़ा है। भ्रष्टाचार के आरोपी के नाम पर डराए नहीं, एक नहीं दस जांच कराएंगे लेकिन डरेंगे नहीं। 

11:58 AM, 14-Feb-2024

कांग्रेस ने उठाया बैतूल में आदिवासी के साथ अत्याचार का मुद्दा

कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने बैतूल में आदिवासी युवक को नग्न कर उल्टा लटकाकर पीटने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। राज्य सरकार आदिवासियों की  रक्षा नहीं कर पा रही है। वहीं, राज्य सरकार के मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि इस तरह का अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।  

यहां पढ़िए बैतूल के अत्याचार की पूरी खबर- 

बैतूल में आदिवासी युवक को नग्न कर उल्टा लटकाया, फिर बेल्ट और लकड़ी से पीटा, घटना का वीडियो हुआ वायरल  

10:52 AM, 14-Feb-2024

सिंघार ने उठाए भाजपा के नामों पर सवाल

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एल मुरुगन को उम्मीदवार बनाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि क्या मध्य प्रदेश में भाजपा को उम्मीदवार नहीं मिले? बाहर के लोगों को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की सूची भी चंद मिनट में आएगी। सदन में कांग्रेस बुधवार को ओला-पाला का मुद्दा उठाएगी। जहां किसानों को नुकसान हुआ है, वहां तत्काल सर्वे कराया जाए और मुआवजा दिया जाए। वहीं, उप-नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कि हम कोई भाजपा के पिछलग्गू थोड़ी ना है। चुनाव आयोग ने एक तारीख तय की है, जो होगी उस हिसाब से उम्मीदवार घोषित करेंगे। हमारी पार्टी अपने हिसाब से काम करती है।

10:51 AM, 14-Feb-2024


मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा के उम्मीदवार।
– फोटो : अमर उजाला

कौन हैं भाजपा के उम्मीदवारः

  • एल मुरुगनः केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। सात जुलाई 2021 को उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया था। इससे पहले वे भाजपा की तमिलनाडु इकाई के प्रदेश अध्यक्ष थे। मुरुगन ने 2011 और 2021 में तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन हारे थे। हालांकि, मद्रास हाईकोर्ट में भारत सरकार के स्थायी वकील बने। 2017 में उन्हें राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया था। 12 मार्च 2020 को उन्हें भाजपा तमिलनाडु इकाई का प्रमुख बनाया गया। वह अरुंथथियार समुदाय से इस पद को संभालने वाले पहले व्यक्ति हैं। वह इस समय मध्य प्रदेश का ही प्रतिनिधित्व राज्यसभा में कर रहे थे। 
  • उमेश नाथ महाराजः उज्जैन के वाल्मीकि धाम आश्रम के पीठाधीश्वर हैं बाल योगी संत उमेश नाथ जी महाराज। अखिल भारतीय वाल्मिकी सनातन धर्म के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ ही वे वाल्मीकि समाज के बड़े संत हैं। उनके भक्त मध्य प्रदेश और राजस्थान में फैले हैं। इनसे आशीर्वाद लेने संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत से लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी पहुंच चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर मोहन यादव तक बाबा के आश्रम जाते रहे हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी उमेशनाथ महाराज के अच्छे रिश्ते हैं। 
  • माया नारोलियाः मध्य प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष हैं। नर्मदापुरम जिले से आती हैं और नगर पालिका की अध्यक्ष भी रही हैं। रिश्तेदारों को नौकरी देने के आरोप लगे थे। विधानसभा चुनावों में विधायक का टिकट पाने की तगड़ी दावेदार थी।   
  • बंसीलाल गुर्जरः भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। मंदसौर से ताल्लुक रखने वाले गुर्जर की समाज में अच्छी पकड़ है। पार्टी किसानों को साधना चाहती है, जिसके लिए उन्हें उम्मीदवार बनाया गया है।  

10:26 AM, 14-Feb-2024

MP Budget Session Live: कांग्रेस ने बैतूल में आदिवासी युवक के साथ अत्याचार पर दिया स्थगन, हुआ अस्वीकार

भाजपा ने मध्य प्रदेश के राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। राज्य की कुल पांच सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। इसमें भाजपा के तीन और कांग्रेस के एक सीट पर जीत पक्की है। पांचवीं सीट के लिए कशमकश रहेगी। भाजपा ने डॉ. एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की ओर से फिलहाल उम्मीदवार का इंतजार है। 


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!