अजब गजब

VIDEO: वैनगंगा नदीं में नाव पलटने से छह महिलाएं डूबीं, एक को बचाया गया, एक शव बरामद


गढ़चिरौली में वैनगंगा नदी में नाव पलटी

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली जिले के चामोर्शी तहसील में मंगलवार को एक बड़ी दुर्घटना हो गई है। गढ़चिरौली के वैनगंगा नदी के गणपुर घाट में एक नाव के पलट जाने से 5 महिलाओं के डूबने की खबर है। पांच महिलाओं में से एक महिला का शव बरामद कर लिया गया है। नदी से 5 महिलाओं में से एक महिला महिला का शव को ग्रामीणों ने बचाया है तो वही अन्य 4 महिलाओं के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक  चंद्रपुर जिला में आने वाले पोंभुर्णा में किसी खेत मे कपास चुनने के लिए महिलाएं वैनगंगा नदी पार कर नाव के सहारे जा रही थीं, किन्तु जिस नाव से यह महिलाएं खेत मे जा रही थीं, वो नाव नदी में पलट गई और सभी 5 महिलाएं नदी में डूब गईं। यह हादसा मंगलवार की सुबह का बताया जा रहा है। अब तक सिर्फ एक महिला का शव बरामद हुआ है, तो अन्य 4 महिलाएं लापता है, जिनको ढूंढने का काम चल रहा है। कहा जा रहा है कि हादसे के बाद नाविक ने तैरकर एक महिला को जिंदा बचा लिया है। वहीं, एक महिला का शव बरामद कर लिया गया है। नाविक तैरकर पानी के बाहर आ गया और रेस्क्यू टीम के साथ गांव के तैराक मिलकर लापता 5 महिलाओं की तलाश कर रहे हैं।

देखें वीडियो

 




Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!