मध्यप्रदेश

परिचित को भोपाल छोड़कर लौटते समय दो युवकों को दी लिफ्ट, मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटी कार | While returning from acquaintance to Bhopal, lift was given to two youths, the car overturned uncontrolled at the turn

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • While Returning From Acquaintance To Bhopal, Lift Was Given To Two Youths, The Car Overturned Uncontrolled At The Turn

सागरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार थाना परिसर में खड़ी हुई।

सागर के सागर-भोपाल मार्ग पर राहतगढ़ के पास शनिवार को कार पलटने से दाे लाेगाें की माैत हाे गई। एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसा ड्राइवर की लापरवाही से हुआ। तेज रफ्तार में भोपाल से लौटते समय हाथीवान की घाटी के मोड़ पर वाहन अनियत्रित हुआ और पलट गया। घटना में कार 4 से 5 पलटी के बाद क्षतिग्रस्त हाे गई।

जानकारी के अनुसार हादसे में मृत बड़ा बाजार निवासी 55 वर्षीय सरजेराव पुत्र तुकाराम पवार किराए की कार से अपने किसी परिचित काे भोपाल छोड़कर वापस सागर लौट रहे थे।रास्ते में बंडा के दाे युवकों काे ड्राइवर ने लिफ्ट दी थी। इनमें से एक की माैत हाे गई। हादसे के बाद ड्राइवर फरार हाे गया। उसकी तलाश चल रही है।

पुलिस के अनुसार मृतक सरजेराव पवार के एक परिचित की मां का निधन हाे गया था। बड़ा बाजार से उनके साथ भोपाल जाने के लिए किराए की कार तय की थी। इसी कार से दोनों भोपाल गए थे। सरजे राव परिचित काे भोपाल स्टेशन पर छोड़ने के बाद सागर लौट रहे थे। तभी रास्ते में बंडा के सासा गांव निवासी 19 वर्षीय विजय पुत्र बलराम यादव और उनके परिचित 22 वर्षीय मूलचंद पुत्र पंचम यादव दोनों सागौनी गांव में लग्नोत्सव कार्यक्रम में गए थे। देर रात सागर लौटने के लिए भोपाल तरफ से आ रही कार रुकवाई। इसके बाद कार के ड्राइवर ने दोनों काे सागर तक लिफ्ट देने का कहकर कार में बैठा लिया। कार तेज गति से सागर तरफ जा रही थी। इसी दाैरान हाथीवान की घाटी के मोड़ पर कार पलट गई। घटना में कार में सवार विजय यादव और सरजे राव की माैत हाे गई। जबकि मूलचंद यादव गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसका इलाज बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

राहतगढ़ थाना प्रभारी रामू प्रजापति ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है। गाड़ी मालिक के संबंध में जानकारी जुटा रहे हैं। घटना का एक प्रत्यक्षदर्शी मिला है। उसने घाटी के मोड़ पर कार पलटते देखी थी। संभवत: तेज रफ्तार की वजह से कार अनियंत्रित हुई और पलटी है। मामले में ड्राइवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

खबरें और भी हैं…

Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!