मध्यप्रदेश

Ayodhya Ram Mandir Bhalu Viral Video | Ram Janmbhoomi Teerth | क्या राम मंदिर उद्घाटन से पहले अयोध्या पहुंच रहे भालू: घटना को चमत्कार से जोड़ रहे लोग, जानिए सोशल मीडिया पर Viral हो रहे वीडियो की सच्चाई

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का कार्य जोरों पर है। 22 जनवरी को भगवान राम की प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा की जाएगी। इस बीच राम मंदिर से जुड़े ढ़ेरों फोटो-वीडियो सामने आ रहे हैं।

  • ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि भालुओं का झुंड अपने शावकों के साथ अयोध्या पहुंचने लगा है।
  • कुछ दिनों पहले ऐसा ही एक और दावा किया गया था, गिद्ध के वीडियो शेयर कर कहा जा रहा था कि ‘जटायु का झुंड अयोध्या पहुंचने लगा है’। हालांकि, हमारी पड़ताल में वह वीडियो गलत और भ्रामक निकला था।
  • वहीं,अयोध्या में भालुओं के पहुंचने का दावा भी हमारी पड़ताल में गलत और भ्रामक साबित हुआ है।

वेरिफाइड एक्स यूजर छात्रपाल सिंह सोलंकी लिखते हैं- कोई चमत्कार अथवा प्रभु दर्शन के लिए.. ???? भालूओ का झुंड पहुंचा अयोध्या। (अर्काइव ट्वीट)

देखें ट्वीट:

  • छत्रपाल सिंह को एक्स पर 52 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

पड़ताल के दौरान ऐसा ही दावा हमें वेरिफाइड एक्स यूजर आशीष व्यास के अकाउंट पर मिला। आशीष ने भी भालुओं से जुड़ा वीडियो शेयर करते हुए दावा किया था कि भालुओं का यह झुंड अयोध्या में देखा गया है। (अर्काइव ट्वीट)

देखें ट्वीट:

  • आशीष की एक्स बायो के अनुसार उनके 11 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।

वहीं, पड़ताल के दौरान हमें भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ीं ज्योत्सना सिंह का एक ट्वीट मिला। इस ट्वीट में ज्योत्सना ने भालुओं से जुड़ा वायरल वीडियो शेयर करते हुए सवाल किया था – अब ये कोई चमत्कार है अथवा प्रभु दर्शन की प्यास है। (अर्काइव ट्वीट)

देखें ट्वीट:

ना सिर्फ एक्स (पहले ट्विटर) बल्कि मेटा (पहले फेसबुक) पर भी भालुओं के झुंड के अयोध्या पहुंचने का दावा किया जा रहा है।

पड़ताल के दौरान हमें राजू दास नाम के एक मेटा यूजर का पोस्ट मिला। (पोस्ट देखने के लिए क्लिक करें।)

मेटा यूजर राजू दास के पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

मेटा यूजर राजू दास के पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

  • राजू दास ने भी वायरल वीडियो को शेयर करके लिखा – भालू अपने चार शावकों के साथ आए अयोध्या, जय श्री राम। खबर लिखे जाने तक राजू दास की इस पोस्ट को 1600 से अधिक लोगों ने लाइक किया था। वहीं, इसपर 290 से अधिक लोग कमेंट भी कर चुके थे।
  • मेटा पर राजू दास के 7 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।

कुछ ऐसा ही दावा आजाद राजवीर नाम के मेटा यूजर ने किया।

देखें पोस्ट :

वायरल होते इन दावों की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल इमेज पर वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च किया। साथ ही कीवर्ड्स की मदद से वीडियो को गूगल पर सर्च किया।

पड़ताल के दौरान हमें दैनिक भास्कर में प्रकाशित एक आर्टिकल मिला। (आर्टिकल पढ़ने के लिए क्लिक करें।)

दैनिक भास्कर में प्रकाशित आर्टिकल का स्क्रीनशॉट।

दैनिक भास्कर में प्रकाशित आर्टिकल का स्क्रीनशॉट।

इस आर्टिकल में बताया गया था…

शहडोल जिले के अमझोर वनपरिक्षेत्र के वनसुकली गांव के आसपास भालुओं का झुंड देखा गया था। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार की सुबह वनसुकली गांव के पास भालुओं का कुनबा गांव में घुस आया था। ग्रामीणों ने हल्ला करके भालुओं के झुंड को गांव से बाहर की ओर खदेड़ा। वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि लगभग 2 महीने से भालुओं का झुंड जयसिंहनगर के आसपास घूम रहा है। जिस कारण आसपास के गांवों में भालुओं का मूवमेंट बना हुआ है।

वहीं, खबर के साथ वो वीडियो भी था जिसे गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा था।

बाएं तरफ दैनिक भास्कर ऐप में प्रकाशित वीडियो, दाएं तरफ भ्रामक दावे के साथ वायरल किए जा रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट।

बाएं तरफ दैनिक भास्कर ऐप में प्रकाशित वीडियो, दाएं तरफ भ्रामक दावे के साथ वायरल किए जा रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट।

  • स्पष्ट है कि भालुओं से जुड़ा यह वीडियो गलत और भ्रामक दावे के साथ वायरल हो रहा है। भालुओं का यह झुंड अयोध्या में नहीं बल्कि मध्यप्रदेश के शहडोल में दिखाई दिया था।

फेक न्यूज के खिलाफ हमारे साथ जुड़ें। कोई भी ऐसी सूचना जिस पर आपको संदेह हो तो हमें ईमेल करें @fakenewsexpose@dbcorp.in और वॉट्सऐप करें 9201776050


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!