Mp Weather Today:अब परेशान करने लगी मौसम की तल्खी, प्रदेश में सबसे गर्म दमोह तो सबसे ठंडा मलाजखंड – Mp Madhya Pradesh Weather Update Today: Now The Severe Weather Is Troubling

एमपी मौसम आज: तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है।
– फोटो : Self
विस्तार
मध्यप्रदेश का मौसम तल्ख है। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। रात का पारा उछला है तो दिन का पारे में कुछ गिरावट रही। हवाओं का रुख पश्चिमी बना हुआ है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मलाजखंड को छोड़ दें तो पूरे प्रदेश में रात का पारा 10 डिग्री से ऊपर ही बना हुआ है। अभी अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
मौसम केंद्र की रिपोर्ट कह रही है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान शहडोल संभाग के जिलों में काफी बढ़े, शेष में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। रात का पारा ग्वालियर संभाग के जिलों में सामान्य से काफी अधिक रहा। प्रदेश में सबसे ठंडा मलाडखंड रहा। अगले 24 घंटों में भी मौसम शुष्क रहेगा। फिलहाल मौसम में परिवर्तन की गुंजाइश कम ही नजर आ रही है।
मौसम विभाग के आंकड़ों को देखें तो रात के तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं रहा। दिन का पारा जरूर लुढ़का है। प्रदेश में सबसे ठंडा बालाघाट का मलाजखंड रहा। मलाजखंड में 9.1, पचमढ़ी में 10.4, मंडला में 11.2, रीवा-रायसेन में 12.6, छिंदवाड़ा में 12.8, बैतूल में 13, उमरिया में 13.1, उज्जैन में 13.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दिन का पारा बीते 24 घंटों में गिरा है। प्रदेश में सबसे गर्म दमोह रहा। दमोह में 35.5, खरगोन में 35.4, उमरिया-खंडवा में 35.1, खजुराहो-मंडला में 35 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाला कोई सिस्टम फिलहाल एक्टिव नहीं है। हवाओं का रुख लगातार पश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है। शनिवार को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। उसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलने से मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। हवाओं के साथ नमी आने के कारण बादल भी छा सकते हैं। इससे दिन के तापमान में कुछ गिरावट होगी, लेकिन रात का तापमान बढ़ेगा।
Source link