खास खबरडेली न्यूज़मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री ने कुंडलपुर पंच कल्याण गजरथ महोत्सव के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक ली

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज निवास पर सीएम ने वीसी के माध्यम से दमोह के कुंडलपुर सिद्ध क्षेत्र में आयोजित होने वाले पंचकल्याण गजरथ महोत्सव और महामस्तकाभिषेक 2022 के संबंध में समीक्षा बैठक की।

भोपाल, मध्यप्रदेश। एमपी में गजरथ महोत्सव में तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं, आज कुण्डलपुर महोत्सव की व्यवस्थाओं को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने सीएम आवास पर समीक्षा बैठक की और बैठक में ये निर्देश दिए हैं।

सीएम शिवराज ने किया ट्वीट

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा- आज निवास पर वीसी के माध्यम से दमोह जिले के कुंडलपुर सिद्ध क्षेत्र में आयोजित होने वाले गजरथ महोत्सव और महामस्तकाभिषेक 2022 के संबंध में समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।

महोत्सव में व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश : CM

बता दें सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 16 फरवरी से शुरू होने वाले मुख्य महोत्सव में भी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए हैं और बैठक में सीएम शिवराज ने मार्ग, पानी, यातायात, बिजली, स्वच्छता, आवास और स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में ली जानकारी। वहीं, कुण्डलपुर महोत्वस में जाने के लिए पहुंच मार्ग जबलपुर, कटनी, छतरपुर, पन्ना, सागर, नरसिंहपुर और टीकमगढ़ से आवश्यक साधन उपलब्ध कराने को कहा गया।

CM ने कहा- यह आयोजन हम सबके लिए गर्व का विषय है

MP मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुण्डलपुर महोत्सव की व्यवस्थाओं को लेकर हुई बैठक में कहा कि यह आयोजन हम सबके लिए गर्व का विषय है। मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, कुण्डलपुर महोत्सव के प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा, पूर्व मंत्री जयंत मलैया सहित सागर कमिश्नर, आईजी और दमोह से प्रशासनिक अधिकारी बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।

यह है व्यवस्था 
– कुंडलपुर के लिए पहुंच मार्ग : जबलपुर, कटनी, छतरपुर, पन्ना, सागर, नरसिंहपुर और टीकमगढ़ से आवश्यक साधन उपलब्ध है। 

– पानी की व्यवस्था : प्रतिदिन, दिन में दो बार 20 लाख लीटर पानी की व्यवस्था की जा रही है। आयोजन स्थल पर 30 वॉटर टैंकर की व्यवस्था की गई है।

– अग्नि शमन : 6 स्थानों पर फायर ब्रिगेड और 200 फायर एस्टिग्युशर स्थापित किए गए हैं।

– स्वच्छता : कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई हेतु 500 कर्मचारी, 25 चलित शौचालय और 10 नग बड़े कंटेनर की व्यवस्था है। 

– आवास : कुंडलपुर क्षेत्र से लगे 8 नगरों में 9298 टैंपरेरी आवास, दमोह में 200 छोटे घरों में ठहरने के इंतजाम हैं।

– स्वास्थ्य : कुंडलपुर में 10 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 5 बिस्तरीय उप स्वास्थ्य केंद्र, पटेरा, हटा और हिंडोरिया में 10 बिस्तर अस्पताल, जिला चिकित्सालय में भी आवश्यक सुविधा उपलब्ध है। निजी, शासकीय और आयुष डॉक्टरों की टीम भी 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। आपातकालीन सुविधा हेतु 5 एंबुलेंस की व्यवस्था और 4 अतिरिक्त 108 की व्यवस्था और 24 घंटे डॉक्टर की सुविधा प्रदान की जा रही है।

– सुरक्षा व्यवस्था : कार्यक्रम स्थल पर पुलिस कंट्रोल रूम और अस्थाई पुलिस चौकी की स्थापना है।

– 7 सेक्टर में 600 पुलिस के जवान तैनात, यातायात/पार्किंग की भी बेहतर व्यवस्था की गई हैं। 200 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 

– बिजली व्यवस्था : 1225 केव्ही (980 किलोवाट) का अस्थाई विद्युत स्टेशन, 200 केव्ही के 13 ट्रांसफार्मर और 100 केव्ही का 1 ट्रांसफार्मर के साथ ही 24 घंटे बिजली की व्यवस्था रहेगी।

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!