देश/विदेश

UN में बोलीं दूत रुचिरा कंबोज- भारत की G-20 अध्यक्षता ‘अब तक का सबसे अहम अंतरराष्ट्रीय प्रयास’

संयुक्त राष्ट्र. संयुक्त राष्ट्र (United Nation) में भारत की दूत रुचिरा कंबोज ने जी20 (G-20) की अध्यक्षता को भारत का अब तक का सबसे अहम अंतरराष्ट्रीय प्रयास बताते हुए कहा है कि प्रभावशाली समूह की बैठकें ऐसे समय में हो रही हैं जब दुनिया जलवायु परिवर्तन से लेकर आर्थिक मंदी, खाद्य और ऊर्जा असुरक्षा तथा भू-राजनैतिक संघर्ष तक कई चुनौतियों का सामना कर रही है. भारत ने एक दिसंबर, 2022 से 30 नवंबर, 2023 तक एक वर्ष के लिए जी20 की अध्यक्षता हासिल की.

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि कंबोज ने भारत की जी-20 अध्यक्षता पर संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों को अपनी ब्रीफिंग में सोमवार को कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन इस साल 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा और इसमें ‘अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी’ होगी. उन्होंने कहा, ‘भारत की जी20 अध्यक्षता ऐसे समय में हुई है जब दुनिया जलवायु परिवर्तन और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) में प्रगति की कमी से लेकर आर्थिक मंदी, ऋण संकट, महामारी से उबरने में असमानता, खाद्य और ऊर्जा असुरक्षा तथा भू-राजनीतिक संघर्षों जैसी कई चुनौतियों का सामना कर रही है.’

Tags: G-20, United Nation, भारत


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!