Voting for assembly elections begins | नर्मदापुरम की 4 सीटाें पर 40 प्रत्याशी मैदान में, 335 संवेदशील केंद्र, कलेक्टर-एसपी ने किया मतदान

नर्मदापुरम19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मप्र विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर शुक्रवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। जिले में 1187 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिसमें 335 संवेदनशील है। 208 केंद्रों पर केवल महिलाएं ही मतदान कराएंगी। जिन्हें पिंक बूथ का नाम दिया गया है। नर्मदापुरम जिले की 4 विधानसभा सीटों पर 40 प्रत्याशी मैदान में है। होशंगाबाद-इटारसी सीट पर कांग्रेस गिरिजाशंंकर शर्मा व भाजपा से उनके भाई डॉक्टर सीतासरन शर्मा आमने-सामने है। यहां निर्दलीय प्रत्याशी भगवती प्रसाद चौरे के सामने होने से मुकाबला त्रिकोणी हो गया है। जिले में 5224 कर्मचारी मतदान संपन्न कराएंगे। जिले की चारों विधानसभा में निर्धारित 1187 मतदान केंद्रों पर 1306 मतदान दल नियोजित किए गए हैं, जिनमें 698 मतदान केंद्रों पर पुरुष, 208 केंद्रो पर केवल महिलाएं एवं 281 मतदान केंद्रों पर दो पुरुष और दो महिलाएं मतदान कराएंगे। साथ ही 119 मतदान दल रिजर्व रखे गए हैं। मतदान केंद्रों के लिए 1306 जवानों का बल एवं 1187 विशेष पुलिस अधिकारी तैनात किए गए।
नर्मदा पुरम मेंनर्मदा पुरम में आदर्श मतदान केंद्र पर मतदान
Source link