मध्यप्रदेश

Chief Minister’s OSD was changed at midnight | एमपी में आधी रात को बदले गए सीएम के ओएसडी: रात एक बजे 7 सीनियर आईपीएस के ट्रांसफर आदेश; संतोष सिंह इंदौर के पुलिस कमिश्नर बने – Madhya Pradesh News


मध्यप्रदेश में मंगलवार आधी रात को 7 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए। रात एक बजे गृह विभाग से जारी आदेश के मुताबिक मुख्यमंत्री के ओएसडी बदल दिए गए। इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया है। वर्तमान ओएडी राजेश हिंगड़कर 31 अक

.

अपर परिवहन आयुक्त, ग्वालियर, उमेश जोगा को उज्जैन जोन का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) बनाया गया है। वहीं आईजी उज्जैन संतोष सिंह को इंदौर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

तीन जिलों के एसपी बदले गए गृह विभाग से जारी आदेश के मुताबिक तीन जिलों जबलपुर, देवास और बड़वानी जिले के एसपी बदल गए हैं। जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किए गए हैं। उनकी जगह देवास के एसपी संपत उपाध्याय को जबलपुर एसपी बनाया गया है। बड़वानी एसपी पुनीत गहलोत को देवास का एसपी बनाया गया है। इंदौर के पुलिस उपायुक्त जगदीश डाबर को बड़वानी का एसपी बनाया गया है।

क्रमांक अधिकारी का नाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
1. उमेश जोगा अपर परिवहन आयुक्त,मप्र, ग्वालियर एडीजी, उज्जैन जोन
2. राकेश गुप्ता पुलिस कमिश्नर इंदौर ओएसडी, मुख्यमंत्री
3. संतोष कुमार सिंह पुलिस महानिरीक्षक, उज्जैन जोन पुलिस कमिश्नर इंदौर
4. आदित्य प्रताप सिंह एसपी, जबलपुर एआईजी, पुलिस मुख्यालय भोपाल
5. जगदीश डाबर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) इंदौर एसपी बड़वानी
6. संपत उपाध्याय एसपी देवास एसपी जबलपुर
7. पुनीत गेहलोत एसपी बड़वानी एसपी देवास

इससे पहले प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने 10 अगस्त की देर रात 47 IAS और IPS अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया था।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!