बिजावर विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर: बाहरी अपराधियों के हाथ में कांग्रेस प्रत्याशी चरण सिंह के चुनाव की कमान? क्षेत्र में चल रही बयार हमें चाहिए क्षेत्रीय विधायक बबलू शुक्ला फिर एक बार

छतरपुर। बिजावर विधानसभा सीट में मुख्य मुकाबला अब भाजपा के राजेश शुक्ला और कांग्रेस के चरण सिंह के बीच में होना तय है। बिजावर विधानसभा से जो वजनदार प्रत्याशी थे उन्होंने अपना फार्म वापस ले लिया है। चरण सिंह की स्थिति पहले बहुत खराब थी और ऐसा लग रहा था कि राजेश शुक्ला एक तरफा जीत जाएंगे परंतु कांग्रेस पार्टी के चरण सिंह ने नामांकन भरने के बाद विधानसभा क्षेत्र के अन्य दलों के प्रत्याशियों को फार्म वापस करने के लिए मजबूर कर दिया। यह बात पूरे विधानसभा क्षेत्र में फैली हुई है। कौन नेता कितने में बिका यह अंदर की बात है परंतु अब अन्य दल के नेता और जो अपने को स्थानीय प्रत्याशी बताते थे वह अब सभी बाहरी प्रत्याशी के समर्थन में एक साथ जुट गए हैं। इसलिए इस विधानसभा में अब सीधा मुकाबला राजेश शुक्ला और कांग्रेस के चरण सिंह के बीच होना तय माना जा रहा है। हालांकि बिजावर विधानसभा के पिछले जो भी रिकार्ड हैं उसमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी ही विजय हुआ है। स्वयं राजेश शुक्ला दो बार कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ चुके हैं और वह भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी से पराजित हुए हैं। इसलिए बिजावर विधानसभा सीट भाजपा का गढ़ माना जाता है। किंतु इस बार उप्र के प्रत्याशी चरण सिंह ने कांग्रेस पार्टी के पक्ष में माहौल बना दिया है।
#बिजावर विधानसभा क्षेत्र में यादव मतदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण एवं ठाकुर वर्ग के लोग सब एकजुट होकर राजेश शुक्ला बबलू को हराने में जुट गए हैं। ऐसी स्थिति में अब भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजेश शुक्ला की स्थिति पहले जो एकतरफा दिखाई दे रही थी उससे कुछ कमजोर होती दिख रही है। छतरपुर जिले की सभी सीटों में से एक मात्र सीट बिजावर ही थी जो भाजपा के पक्ष में दिखाई दे रही थी परंतु चुनाव नजदीक आते आते बिजावर विधानसभा सीट में भी अब सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच होना तय माना जा रहा है। वर्तमान विधायक राजेश शुक्ला के सभी विरोधी एकजुट हो गए हैं। जिसमें झमटुली के मुन्ना राजा, गहरवार के केशू राजा के अलावा सटई नगर पंचायत के राजेश शर्मा, उमाभारती के समर्थक बाला पटेल के साथ अन्य दलों के नेता भी अब चरण सिंह के साथ हो गए हैं। रेखा यादव जो कि समाजवादी पार्टी से फार्म भरके चुनाव मैदान में उतरी थीं उन्होंने भी लंबा फीलगुड कर मैदान से बाहर हो गई हैं और समाज के लिए अपनी कुर्बानी देने की बात कह रही हैं।
#बाहरी यूपी से आए अपराधियों के हाथ में चुनाव की कमान!
#बिजावर के भाजपा प्रत्याशी का कहना है कि बिजावर के कांग्रेस उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के चरण सिंह यादव का मैनेजमेंट यूपी से आए बाहरी, दबंग और अपराधी किस्म के लोगों ने संभाल रखा है। क्योंकि उसे क्षेत्र के लोगों पर जरा भी भरोसा नहीं है। यहाँ तक कि उन बाहरी अपराधी प्रवृत्ति के चुनाव मैनेजरों को क्षेत्रीय लोगों से अनजान होने के कारण कई बार सजातीय लोगों को तक अपमानित होना पड़ा है। जिसका परिणाम यह हुआ है कि सजातीय मतदाताओं और धन बल पर अहंकार में डूबे कांग्रेस उम्मीदवार ka यादव समाज के मतदाताओं में भी दो फाड़ हो गया है। क्षेत्र के प्रभावशाली यादव मतदाताओं का एक धड़ा खुलकर भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करते देखा जा रहा है। यादव मतदाता अधिकांत कांग्रेस पार्टी को सर्पोट कर रहे हैं। #धनबल और बाहुबल की दम पर चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस उम्मीदवार चरण सिंह यादव se क्षेत्र के समर्पित कांग्रेसी उससे किनारा किए हुए हैं। कुछ शोषक और अपराधी प्रवृत्ति के लोग जरूर उसकी चुनावी नैया के खेवनहार बने हुए हैं। जिससे आम मतदाता का झुकाव भाजपा की ओर है और क्षेत्रीय उम्मीदवार को पसंद किया जा रहा है। लेकिन बावजूद इसके चरण सिंह के चरणों में बड़े बड़े दिग्गज नेता पड़े हुए हैं। बिजावर विधानसभा सीट का असर बड़ामलहरा क्षेत्र पर भी दिखाई दे रहा है।
#आश्चर्य की बात यह है कि शांतिपूर्ण चुनाव के लिए जहां जिला प्रशासन क्षेत्र के अपराधी प्रवृत्ति के लोगों का जिला बदर कर देता है, वहीं बिजावर क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में उत्तरप्रदेश से आए बाहरी अपराधी प्रवृत्ति के लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है और जिला प्रशासन सोया हुआ है। जिनकी निगरानी और जांच-पड़ताल की कोई व्यवस्था नहीं है। जिससे क्षेत्र की शांति और कानून व्यवस्था बिगड़ने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है।