अजय दौलत तिवारी की साईकिल की रफ्तार से डरी भाजपा और कांग्रेस

छतरपुर। महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में साईकिल की रफ्तार ने भाजपा और कांग्रेस के खेमे में डर पैदा कर दिया है। सपा के प्रत्याशी अजय दौलत तिवारी को मिल रहे जनसमर्थन के कारण लग रहा है कि अब यह क्षेत्र कोई बड़ा उलटफेर करने के लिए तैयार है। सपा सुप्रीमो ने भी महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा करने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है जिससे इस इलाके के सपा कार्यकर्ता भी जोश और उत्साह से भरे हुए हैं। उधर सपा के प्रत्याशी अजय दौलत तिवारी ने आज क्षेत्र के तिंदनी, धरमपुरा, ठठेवरा, गर्रोली, सुनौटी, नए घर, मचा, कुदेल का दौरा करते हुए घर घर जाकर जनता से संवाद किया।
इस मौके पर अजय दौलत तिवारी ने कहा कि मैं आभारी हूँ अपने महाराजपुर क्षेत्र की जनता का जो मुझे इस कठिन पथ पर अपना हौसला और विश्वास दे रही है। महाराजपुर क्षेत्र की जनता ने यह तय कर लिया है कि इस बार अपने क्षेत्र को लुटेरों से बचाना है। हमें आगे बढऩे के लिए समाजवादी पार्टी की साईकिल का साथ देना है। हमें अपने क्षेत्र को रोजगार संपन्न, शिक्षा और स्वास्थ्य की सेवाओं से युक्त बनाना है। हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को जुल्म और धोखेबाजों से बचाकर उन्हें प्रगति का उन्मुक्त आकाश देना है। यह तभी सम्भव है जब हम अपनी सेवा का दायित्व ऐसे बेटे को सौपें जो अपनी ईमानदार सोच के साथ क्षेत्र के बारे में सोचे।