मध्यप्रदेश

Change in timing of Adhartal-Rani Kamlapati intercity train | अधारताल-रानी कमलापति इंटरसिटी ट्रेन के समय में परिवर्तन

भोपाल29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रेलवे ने 22188 अधारताल-रानी कमलापति इंटरसिटी ट्रेन के समय में परिवर्तन किया है। 5 नवंबर से यह अपने बदले हुए समय के अनुसार ही चलेगी। भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि गाड़ी संख्या 22188 अधारताल-रानी कमलापति इण्टरसिटी ट्रेन 5 नवम्बर से संशोधित समय सारिणी के अनुसार चलेगी। गाड़ी संख्या 22188 अधारताल-रानी कमलापति इंटरसिटी ट्रेन प्रतिदिन अधारताल स्टेशन से शाम 4:15 बजे प्रस्थान कर 4:27 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद शाम 4:44 बजे मदन महल पहुंचेगी। फिर शाम 17:18 बजे श्रीधाम पहुंचेगी। इसके बाद नरसिंहपुर स्टेशन पर शाम 5:43 बजे पहुंचेगी। फिर करेली स्टेशन पर शाम 5:59 बजे, गाडरवारा स्टेशन पर 6:19 बजे, पिपरिया स्टेशन पर 6:53 बजे, इटारसी स्टेशन पर 8:05 बजे, नर्मदापुरम पर रात 8:38 बजे और फिर रात 10:20 बजे रानी कमलापति स्टेशरन पहुंचेगी।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!