मध्यप्रदेश

सही बताने पर दिया खुद का पेन, नवागत कलेक्टर शिवराज वर्मा ने कसरावद का दौरा किया | Gave his own pen on telling the truth, new collector Shivraj Verma visited Kasrawad

खरगोन38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिले के कसरावद जनपद का कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने रविवार को भ्रमण किया। इस दौरान वे भीलगांव के शासकीय कन्या आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने गणित और संस्कृत से जुड़े प्रश्न किए। साथ ही उन्होंने इंग्लिश में कक्षा 6 वी की छात्रा यश्वी रंधावे से अपने खुद (कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा) के नाम की स्पेलिंग पूछी। इसके अलावा भी उन्होंने और भी इंग्लिश से जुड़े प्रश्नों का आत्मविश्वास के साथ जवाब दिए।

कलेक्टर वर्मा ने यश्वी को ईनाम स्वरूप अपना पेन भेंट किया। यहां उन्होंने पहाड़े सरलता से समझने के बारे में भी बताए। यहां की बालिकाओं ने भजन भी सुनाए। इसके बाद कलेक्टर वर्मा इंडस मेगा फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट का ही अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मटर और मक्का को फ्रोजन करने की प्रक्रिया विधि तथा यहां काम करने वाले श्रमिकों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम अग्रिम कुमार, तहसीलदार रमेश सिसोदिया व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं…

Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!