In Rajgarh, Union Minister Anurag Thakur attacked Congress for insulting Sanatan Dharma: Said that for power, Congress says AIDS, Malaria, Dengue. | बोले- सत्ता पाने के लिए कांग्रेस सनातन धर्म को एड्स, मलेरिया, डेंगू की तरह बता रही

- Hindi News
- Local
- Mp
- Rajgarh
- In Rajgarh, Union Minister Anurag Thakur Attacked Congress For Insulting Sanatan Dharma: Said That For Power, Congress Says AIDS, Malaria, Dengue.
राजगढ़ (भोपाल)13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने के लिए मंगलवार को राजगढ़ पहुंचे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सनातन धर्म का अपमान करती है और अब सत्ता पाने के लिए हमारे सनातन धर्म को एड्स, मलेरिया, डेंगू की तरह बता रही है। अगर सनातनियों का किसी ने अपमान किया है तो वह कांग्रेस ने किया है, अब एक बार फिर इस कांग्रेस को घर बैठाने का मौका आ गया है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हेलिकॉप्टर से दोपहर साढ़े 3 बजे माचलपुर पहुंचे थे। इस दौरान प्रभारी मंत्री मोहन यादव ,सांसद रोडमल नागर,सहित पूर्व विधायक हजारी लाल दांगी व अन्य भाजपा नेताओं ने गुलदस्ता देकर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर वाहनों के काफिले के साथ हैलीपेड से माचलपुर के बस स्टैंड पर पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री को सुनने के लिए यहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद थी।

एड्स, मलेरिया, डेंगू की तरह सनातन धर्म
सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंच से कहा अब जब चुनाव आएंगे तो कुछ कांग्रेसी निकल कर आपके पास आएंगे और कांग्रेस के लोग अब क्या कहते हैं, वो कहते हैं कि सनातन धर्म को खत्म कर दो। मंच ने अनुराग ठाकुर ने पूछा कि सनातन धर्म और हिंदुओ का अपमान कौन कर रहा है? जनता ने कहा… कांग्रेस, अनुराग ठाकुर ने पूछा कि सनातन धर्म को कौन मिटाना चाहता है, जनता ने कहा कांग्रेस, अनुराग ठाकुर ने पूछा कि कौन कहता है भगवान राम काल्पनिक है, कौन लोग मां सीता के बारे में अपशब्द कहते है, जनता ने कहा कांग्रेस।
अनुराग ठाकुर ने एक बार फिर पूछा कि कौन रामायण पर पश्न चिन्ह खड़ा करता है…जनता ने कहा कांग्रेस, अरे इस कांग्रेस को हो क्या गया है? सत्ता के लिए कांग्रेस अब कहती है.. एड्स, मलेरिया, डेंगू इसकी तरह सनातन धर्म है, जो आपका और हमारा सनातन धर्म है। क्या इस गंदी टिप्पणी का आप कांग्रेस को जवाब दोगे, अरे मेरे बहनों भाइयों जो बाबा अंबेडकर साहब ने हमें संविधान दिया है। वह संविधान किसी को अधिकार नहीं देता है, किसी के धर्म की आलोचना करना उसे कुचलना की बात करना।

कांग्रेस ने संविधान का अपमान किया
अगर भारत के संविधान का किसी ने अपमान किया है तो वह कांग्रेस ने किया है। हम इस कांग्रेस को माफ नहीं करेंगे। अगर सनातनियों का किसी ने अपमान किया तो कांग्रेस ने किया है यह कांग्रेस के लोग और नेता आज देश से बाहर जाकर भारत को अपमानित करते हैं। अब फिर मौका आएगा कांग्रेस को एक बार फिर घर बैठाने का, अब जब आप एक बार फिर से कमल का बटन दबाओगे तो डबल इंजन की सरकार देश में बनेगी। मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह और देश में नरेंद्र मोदी की, फिर खूब विकास होगा।

बोले- जनता ने चाय बेचने वाले को देश की कमान सौंपी
अनुराग ठाकुर ने कहा कि जनता ने चाय बेचने वाले को देश की कमान सौंप दी और देश बेचने वाली कांग्रेस को घर बिठा दिया। आप हाथ उठाकर बोलिये कि क्या इन नौ सालों में मोदी जी ने देश का मान बढ़ाया कि नहीं बढ़ाया। गरीब का कल्याण किया कि नहीं किया। क्या चन्द्रयान मिशन सफल हुआ कि नहीं हुआ। क्या हमारे खिलाड़ियों ने ज्यादा मेडल जीते कि नहीं जीते। बीमारू राज्य मध्यप्रदेश देश के सबसे अग्रणी राज्यों में आ गया।
क्या हमारी प्रति व्यक्ति आय बढ़ी के नहीं बढ़ी। क्या किसानों का कल्याण हुआ कि नहीं हुआ। क्या लाड़ली बहना चली कि नहीं चली। हमारी बहनों बेटियों के खाते में पैसा भी आया। कांग्रेस के समय में किसानों को खाद लेने के लिये लाठियां खानी पड़ी थी। दुनियाभर में तीन गुना दाम खाद के बढ़ गए, लेकिन हमारे किसान भाईयों पर एक रुपए का भार भी नहीं बढ़ने दिया मोदी व शिवराज सरकार ने। पीएम किसान सम्मान निधि से प्रधानमंत्री 6 हजार रूपए साल का देते हैं, प्रदेश की शिवराज सरकार भी 6 हजार रूपए अलग से देती है। बहनों को रसोई गैस का चुल्हा भी दिया और सस्ता गैस सिलेण्डर भी दिया। गैर के दाम पूरी दुनिया में 303 प्रतिशत बड़े हैं। लेकिन मोदीजी गरीबों का कल्याण चाहते थे, आज 9 करोड़ 60 लाख बहनों को रसोई गैस के सिलेण्डर पर 200 रूपये मोदी जी ने और 450 रूपये शिवराज सरकार ने कम करके राहत देने का काम किया है।
Source link