मध्यप्रदेश

शिवमहापुराण कथा से 1 घंटे पहले महिलाओं पर गिरा पाइप, अस्पताल में भर्ती | Pipe fell on women 1 hour before Shivmahapuran story, hospitalized

बुरहानपुर (म.प्र.)34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रेणुका मंडी परिसर में शिव महापुराण कथा के शुरू होने से करीब एक घंटे पहले एक पांडाल का पाइप गिरने से दो महिलाएं घायल हो गईं। उन्हें यहां व्यवस्था का काम देख रहे कार्यकर्ताओं ने तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दो महिलाओं को भी मामूली चोट आने पर मौके पर ही उनका प्राथमिक उपचार करा दिया गया था।

गौरतलब है कि बुरहानपुर में पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारबिंद से अश्वत्थामा शिव महापुराण कथा का आयोजन हो रहा है। इस दौरान मंगलवार दोपहर अचानक पंडाल का पाइप गिरने से एलईडी एक महिला अनीता मालवीय निवासी नर्मदानगर जिला खंडवा के सिर पर लग गई। जबकि उमा श्रीवास निवासी बुलढाणा को कथा पांडाल में टेंट का पाइप गिरने से लग गया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के युवकों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद दोनों की स्थिति में सुधार है। खास बात यह रही कि यहां मौजूद कार्यकर्ताओं को टेंट गिरने नहीं दिया। अधिकांश लोगों ने टेंट के पाइप पकड़ लिए थे। जिसके कारण स्थिति तुरंत संभल गई।

लाखों की संख्या में पहुंच रहे लोग

दरअसल, कथा में लाखों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इस दौरान प्रतिदिन नए पंडाल भी बनाने पड़ रहे हैं। यहां दोपहर के समय तेज हवा के कारण पाइप गिरने से यह स्थिति बनी। हालांकि, यहां की व्यवस्थाएं काफी अच्छी तरीके से संचालित हो रही है। काफी संख्या में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के अलावा अन्य कार्यकर्ता इसमें जुटे हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!