दो दिन जिले में रहेगी; कलश यात्रा निकलेगी; भजन-पूजन का कार्यक्रम होगा | Sant Ravidas Samarsata Yatra will reach Guna tomorrow

गुनाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
यात्रा की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने बैठक ली।
प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से संत रविदास समरसता यात्रा निकाली जा रही है। श्योपुर जिले से शुरू हुई यात्रा सोमवार को गुना पहुंचेगी। यहां चार थानों पर संवाद और जनजागरण अभियान का आयोजन होगा। यात्रा 7 अगस्त को दोपहर 2 बजे म्याना से जिले में प्रवेश करेगी। 8 अगस्त को बीनागंज-चांचौडा़, राघौगढ़, आरोन होते हुए अशोकनगर जिले में प्रवेश कर जाएगी।
कलेक्टर तरूण राठी द्वारा संत रविदास समरसता यात्रा के संबंध में बैठक का आयोजन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समरसता यात्रा जिले के तीन विकास खण्डों के लगभग 20 ग्राम एवं कस्बों में होते हुए गुजरेगी। इसमे अलग-अलग स्थानों पर स्वागत, कलश यात्रा, बालिका पूजन, भजन कीर्तन, संतों का संबोधन तथा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उयात्रा के सफल आयोजन एवं कानून व्यवस्था की दृष्टि से विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गयी हैं और निर्देशित किया गया है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर कार्यक्रम का लोकोत्सव की तरह आयोजन किया जावे।
बता दें कि यह यात्रा संत शिरोमणि रविदास मंदिर निर्माण के लिए मिट्टी और जल संग्रहण एवं जनजागरण अभियान के लिए समरसता यात्रा निकाली जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा संत रविदास के सागर में मंदिर निर्माण के लिए पूरे प्रदेश में निकाली जाने वाली समरसता यात्रा का शुभारंभ सिंगरौली जिले के बैढ़न से 25 जुलाई को किया गया। तीसरी यात्रा श्योपुर से शुरू हुई है, जो 9 जिलों श्योपुर, मुरैना, भिण्ड, दतिया, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, बीना, खुरई, सागर पहुंचेगी। 12 अगस्त 2023 को सागर में समापन होगा।
जिले में यह रहेगा रूट चार्ट
संत शिरोमणि रविदास की समरसता यात्रा का 7 अगस्त को दोपहर 2 बजे म्याना आगमन होगा। इस दौरान ग्राम भदौरा, पाटई, ऊमरी, सिमरोद, अमरोद, बागेरी होते हुए शाम 4 बजे बमोरी में जनसंवाद कार्यक्रम मण्डी प्रांगण में आयोजित किया जायेगा। 8 अगस्त को सुबह 10 बजे गुना में शुभ विदाई गार्डन जिला पंचायत विश्राम गृह गुना में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान कलश यात्रा, बालिका पूजन, अतिथि स्वागत, भजन कीर्तन, संतो का संबोधन तथा प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरण होगा। इसके बाद शहर के हाट रोड, सदर बाजार, लक्ष्मीगंज, जज्जी बस स्टेण्ड, चिंताहरण मंदिर होते हुए रूठियाई, साडा कालोनी, आवन के हनुमान मंदिर पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा। 8 अगस्त को शाम 4 बजे बीनागंज स्थित कम्युनिटी हॉल में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा। फिर राघौगढ़ आरोन होते हुए यात्रा अशोकनगर जिले में प्रवेश करेगी।
यात्रा का उद्देश्य
भारत की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक एकता में सदगुरु रविदास महाराज के अखंड योगदान एवं उनके दर्शन, शिक्षा और संदेशों का प्रस्तुतिकरण करना।
रविदास महाराज द्वारा समाज-सुधार के लिए दिए गए संदेशों के माध्यम से समाज में जन-जागरण।
सागर में मंदिर के निर्माण के लिए प्रदेश के हर गाँव से मिट्टी एवं सभी विकासखण्डों की 313 नदियों से जल का सांकेतिक संग्रहण।
सागर जिले को संत रविदास मंदिर एवं कला संग्रहालय के रूप में विकसित करना।
यात्रा की रूपरेखा
यात्रा मार्ग के हर गाँव से मिट्टी एवं सभी विकासखण्डों की 313 नदियों से जल का सांकेतिक संग्रहण
जनसंवाद के दौरान सदगुरू रविदास महाराज के जीवन-वृतांत पर जानकारी दी जाएगी।
आमजन से सांकेतिक रूप में मिट्टी एवं जल संग्रहण आहवान।
यात्रा के दौरान सदगुरू रविदास महाराज पर केन्द्रित एवं उनके द्वारा रचित पद एवं गीत और संदेशों का उपयोग।
यात्रा के दौरान ध्वज का उपयोग किया जायेगा।
यात्रा के दौरान एवं रात्रि विश्राम के समय सदगुरू रविदास महाराज पर निर्मित फिल्म का प्रदर्शन होगा।
Source link