मध्यप्रदेश

Congress-BJP leaders came to meet Akhilesh Yadav | वायरल हो रही तस्वीरें, शुरू हुआ सियासी अटकलों का दौर

छतरपुर (मध्य प्रदेश)41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छतरपुर जिले के दौरे में सियासी सरगर्मी बढ़ा दी। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने उनसे मुलाकात की। जिससे कयासों का दौर शुरू हो गया है कि कही वे अपनी पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर सपा का दामन तो नहीं थामने जा रहे हैं।

सबसे पहले बात कांग्रेस नेताओं की

राजनगर विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के सपने संजोए शंकर प्रताप सिंह मुन्ना राजा की एक तस्वीर सामने आई है। इसमें वे अखिलेश यादव के खजुराहो पहुंचने पर उनसे मिलने पहुंचे। वहीं छतरपुर विधानसभा से डीलमणि सिंह बब्बू राजा भी अखिलेश यादव मिलने पहुंचे थे। कांग्रेस के शंकर प्रताप सिंह मुन्ना राजा और डीलमणि सिंह बब्बू राजा पूर्व में भी कांग्रेस से बगावत कर बहुजन समाज पार्टी और फिर भाजपा में भी जा चुके हैं, और फिर वहां से वापस कांग्रेस में आ गए।

BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष ने भी की मुलाकात
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष घासीराम पटेल जो कि राजनगर विधानसभा से भाजपा के प्रबल दावेदार बताए जा रहे थे। उन्हें टिकट नहीं मिली। पार्टी ने गयहां से अरविंद पटेरिया का नाम घोषित कर दिया है। ऐसे में उनकी यह मुलाकात कई अटकलोंं को जन्म दे रही है।

घासीराम पटेल का नाम भी आया सामने
राजनगर विधान सभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता घासीराम पटेल जो पूर्व में भाजपा के जिला अध्यक्ष एवं मंडी अध्यक्ष रह चुके हैं, उनकी गिनती सरल स्वभाव के नेताओं में होती है। बताया जा रहा है वे भी अखिलेश यादव से मुलाकात कर चुके हैं। जब राजनगर विधानसभा सीट का परिसीमन नहीं हुआ था तब छतरपुर विधानसभा से टिकट की दावेदारी करते रहे घासीराम पटेल को जब टिकट नहीं मिली थी तो वह बगावत कर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे थे। तब उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद एक बार फिर उन्होंने भाजपा का दामन थामा था और भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया। पार्टी ने उनकी शिद्दत को देखते हुए उन्हें भाजपा जिला अध्यक्ष के पद से भी नवाजा था।

वर्ष 2013 के चुनाव में जब राजनगर विधानसभा सीट से पार्टी ने रामकृष्ण कुसमारिया को प्रत्याशी बनाया था और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, तब रामकृष्ण कुसमारिया ने साफ तौर पर अपनी हार के लिए भाजपाइयों को जिम्मेदार ठहराया था। अब जब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खजुराहो आए तो घासीराम पटेल उनसे मिलने जरूर गए और मुलाकात की तस्वीर अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!