Municipal employees had to do the cleaning | अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं सफाईकर्मी, 3 धर्मों का जुलूस निकाला गया

दमोह13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दमोह नगर पालिका के सफाई कर्मी बीते दो दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है, इसलिए शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। ऐसे में गुरुवार को एक ही दिन में तीन धर्म के जुलूस निकालने थे और इसलिए नगर पालिका के कर्मचारियों ने खुद ही अपने मन से शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों की सफाई की।
सुबह से मुस्लिम समाज ने अपना जुलूस निकाला। इससे शहर में कचरा फैल गया। इसके बाद नगर पालिका के कर्मचारियों ने प्रमुख मार्गों की सफाई कर कचरा साफ किया। कुछ देर के बाद जैन धर्म के पर्यूषण पर्व का जुलूस निकाला गया। उसके बाद गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन का जुलूस निकला गया।
उधर, नगर पालिका के सफाईकर्मियों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगे पूरी नहीं करती, तब तक हड़ताल जारी रखेंगे। फिलहाल इन सफाई कर्मियों ने 7 अक्टूबर तक का सरकार को समय दिया है।
कर्मचारियों का कहना है कि यदि 7 अक्टूबर से आचार संहिता लागू हो जाती है और सरकार उनकी मांग नहीं मानती तो वह अपनी हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए जारी रखेंगे। ऐसे में शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह गड़बड़ा गई है और जगह-जगह कचरे के ढे़र दिखाई दे रहे हैं।
Source link