मध्यप्रदेश

Ujjain Minor Girl Rape Case (Updates), Satna | MP News | CCTV फुटेज में पांचों के साथ नजर आई; लड़की सतना की रहने वाली, वहां गुमशुदगी भी दर्ज

उज्जैन28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उज्जैन पुलिस ने बच्ची से रेप केस में गुरुवार तक 5 ऑटो ड्राइवर को पूछताछ के लिए राउंडअप कर लिया है। नई जानकारी में सामने आया है कि बच्ची सतना जिले की रहने वाली है। शुरुआती जांच में पुलिस और एक्सपर्ट ने बच्ची से बातचीत की, तब यह अनुमान लगाया गया था कि वह प्रयागराज (UP) की रहने वाली हो सकती है।

25 सितंबर को लड़की बेसुध हालत में महाकाल थाना इलाके में दांडी आश्रम के पास मिली थी। उसके कपड़े खून से सने हुए थे। बच्ची आधे-अधूरे कपड़ों में सांवराखेड़ी सिंहस्थ बाइपास की कॉलोनियों में ढाई घंटे तक भटकती रही। इसके CCTV फुटेज पुलिस ने खोजे हैं। वह पूरे आठ किलोमीटर चलती गई। फुटेज में ही बच्ची 5 ऑटो ड्राइवर के साथ दिखी है।

पुलिस ने बच्ची की उम्र 12 साल जताई है। हालांकि, FIR कॉपी में 15 साल दर्ज है। SP सचिन शर्मा ने बताया कि पीड़ित सतना जिले के एक गांव की रहने वाली है। 24 सितंबर को घर से गायब हुई थी। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सतना जिले के जैतपुर थाने में दर्ज है।

मां बचपन में छोड़कर चली गई, पिता अर्धविक्षिप्त
जैतपुरा पुलिस ने बताया कि बच्ची की मां बचपन में ही उसे छोड़कर चली गई। पिता अर्धविक्षिप्त हैं। दादा और बड़े भाई के साथ एक गांव में रहती है। गांव के ही स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ती है। उसके गुम होने पर दादा ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सतना पुलिस की टीम भी उज्जैन के लिए रवाना हुई है।

तड़के 3.15 से सुबह 5 बजे तक घुमाते रहे ऑटो ड्राइवर
बच्ची अपने घर से निकलकर ट्रेन से उज्जैन पहुंची थी। वह सोमवार तड़ृके 3 बजे उज्जैन रेलवे स्टेशन पर उतरी। यहां उसने एक ऑटो ड्राइवर से कुछ बात की। सुबह 5 पांच बजे तक बच्ची अलग-अलग ऑटो ड्राइवर के साथ CCTV फुटेज में नजर आई है।

खबरें और भी हैं…

Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!